Chanakya Niti: किन 5 लोगों के घर भूलकर न करें भोजन? जानें वजह

Published : Jun 30, 2026, 03:40 PM IST
Chanakya Niti for Life

सार

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनके घर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं 

Chanakya Niti for Life: आचार्य चाणक्य की बताई गई नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। उनकी नीतियां को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो कईं परेशानियों से बचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि भोजन सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि व्यक्ति के आचार-विचार से भी जुड़ा है। इसी कारण उन्होंने 5 तरह के लोगों के घर भोजन करने से बचने की सलाह दी है। आगे जानिए किन 5 तरह के लोगों के घर भोजन न करें...

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: किस्मत नहीं, ये 5 आदतें दिलाती हैं पैसा और सफलता! आप भी आपनाएं

बेईमानी से पैसा कमाने वाले के घर

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति छल, कपट और गलत तरीकों से पैसा कमाता है, उसके घर का भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गलत तरीके से कमाया गया पैसा और उससे बनाया गया भोजन व्यक्ति के जीवन पर जीवन गलत प्रभाव डाल सकता है।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: पिता अपने बेटे के लिए और पत्नी पति के लिए कब बन जाते हैं दुश्मन?

अत्यंत क्रोधी और दुर्व्यवहारी के घर

जो व्यक्ति हर समय क्रोध करता हो और बिना वजह दूसरों का अपमान करता हो, उसके घर पर भी भोजन करना उचित नहीं माना गया है। ऐसे लोगों के घर का भोजन करन से आपका मन भी अशांत हो सकता है और जीवन में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

भगवान को न मानने वाले के घर

चाणक्य के अनुसार जो लोग नास्तिक होते हैं और भगवान को नहीं मानते। वेदों का अपमान करते हैं। धार्मिक नियमों को नहीं मानते, उनके घर भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसी संगति व्यक्ति के विचारों और व्यवहार पर बुरा असर डाल सकती है।

अतिथि का सम्मान न करने वाले के घर

भारतीय परंपरा में अतिथि को देवता माना गया है। चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अतिथि का सम्मान नहीं करते और अपमानजनक व्यवहार करते हैं, उनके घर भोजन करना उचित नहीं है। ऐसा व्यक्ति अगर बहुत से पकवानों का लालच देकर भी भोजन के लिए बुलाएं तो उसके घर न जाएं।

ब्याज का धंधा करने वाले के घर

जो व्यक्ति ब्याज का धंधा करता है, उसके घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये अनैतिक कमाई होती है। जो लोग सरकारी मानकों से अधिक ब्याद दर पर ये व्यापार करते हैं उनके भोजन में लोगों की बद्दुआएं होती हैं। इसलिए ऐसे भोजन से बचकर रहें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
Chanakya Niti: किस्मत नहीं, ये 5 आदतें दिलाती हैं पैसा और सफलता! आप भी आपनाएं