Chhath Puja 2026: नहाय-खाय पर कितने बजे उगेंगे सूर्य देव? जानें 13 नवंबर को आपके शहर में सूर्योदय का समय

Published : Nov 12, 2026, 06:14 PM IST
Chhath Puja 2026 Sunrise Time

सार

Nahay Khay Sunrise Time: शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू हो रही है। जानें पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली समेत आपके शहर में कितने बजे उगेंगे सूर्य देव।

Chhath Puja 2026 Sunrise and Sunset Timings: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के पहले दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या घर में स्नान करते हैं, सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं और इसके बाद शुद्ध सात्विक भोजन (चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल) बनाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। चूंकि हर शहर की भौगोलिक स्थिति अलग है, इसलिए सूर्योदय का समय भी अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार, 13 नवंबर को आपके शहर में सूर्य देव कितने बजे दर्शन देंगे।

13 नवंबर 2026: प्रमुख शहरों में नहाय-खाय पर सूर्योदय का समय

कोलकाता: सुबह 5:47 बजे (प्रमुख शहरों में सबसे पहले सूर्योदय यहीं होगा)

रांची: सुबह लगभग 6:01 बजे

पटना: सुबह लगभग 6:05 बजे

वाराणसी: सुबह 6:13 बजे

लखनऊ: सुबह 6:24 बजे

नई दिल्ली (NCR): सुबह 6:41 बजे

मुंबई: सुबह 6:44 बजे

सूरत: सुबह लगभग 6:48 बजे

नोट: ये समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार है। मौसम, कोहरे या ऊंची इमारतों की वजह से आपके मोहल्ले या घाट पर सूर्य दिखने में 1-2 मिनट का मामूली अंतर हो सकता है।

छठ महापर्व 2026 का पूरा 4-दिन की अर्घ्य टाइमिंग

13 नवंबर (शुक्रवार): पहले दिन नहाय-खाय से शुरुआत होगी। घर की साफ-सफाई, स्नान और सात्विक भोजन के साथ व्रत का संकल्प।

14 नवंबर (शनिवार): दूसरे दिन खरना दिनभर निर्जला उपवास और शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत।

15 नवंबर (रविवार): तीसरे दिन संध्या अर्घ्य पर डूबते हुए सूर्य देव को पहला अर्घ्य। इस दिन पटना में शाम 5:01 बजे, रांची में 5:04 बजे, वाराणसी में 5:10 बजे, लखनऊ में 5:16 बजे और दिल्ली में शाम 5:28 बजे सूर्यास्त होगा।

16 नवंबर (सोमवार): उषा अर्घ्य और पारण के समय उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन। इस दिन पटना में सुबह 6:07 बजे, रांची में 6:03 बजे, वाराणसी में 6:16 बजे, लखनऊ में 6:26 बजे और दिल्ली में सुबह 6:44 बजे सूर्योदय होगा।

नहाय-खाय के दिन इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

नहाय-खाय के दिन से ही घर में पूरी पवित्रता का पालन किया जाता है। प्रसाद बनाने के लिए सेंधा नमक, शुद्ध घी और बिना लहसुन-प्याज के ताजे मसालों का ही इस्तेमाल करें। भोजन बनने के बाद सबसे पहले व्रती ही प्रसाद ग्रहण करती हैं, उसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों को प्रसाद दिया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय खगोलीय गणना और पंचांग पर आधारित हैं। स्थानीय मौसम और स्थान के अनुसार इसमें कुछ मिनटों का अंतर संभव है। पूजा या घाट पर जाने से पहले अपने स्थानीय पंचांग या घाट समिति की घोषणा की पुष्टि जरूर कर लें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Labh Chaturthi 2026: कब करें लाभ चतुर्थी व्रत, 13 या 14 नवंबर? जानें सही डेट, मुहूर्त और मंत्र सहित पूजा विधि
Chhath Puja 2026: छठ पूजा में भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े! जानें सिंदूर-श्रृंगार के 5 जरूरी नियम