गुरुवार को शुभ योग में करें देवी लक्ष्मी के ये 2 उपाय, हो सकता है पैसों का फायदा

Published : Dec 06, 2019, 09:45 PM IST
गुरुवार को शुभ योग में करें देवी लक्ष्मी के ये 2 उपाय, हो सकता है पैसों का फायदा

सार

पूर्णिमा तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा से धन लाभ के योग बन सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार पूर्णिमा और गुरुवार का योग होने से ये दिन और भी शुभ हो गया है।

उज्जैन. इस बार 12 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास की पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा से धन लाभ के योग बन सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार पूर्णिमा और गुरुवार का योग होने से ये दिन और भी शुभ हो गया है। धन लाभ के लिए आगे बताए गए उपायों में से कोई भी 1 उपाय कर सकते हैं…

उपाय-1
गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपटकर लक्ष्मीजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद मूर्ति या तस्वीर की विधिवत पूजा करें। लक्ष्मीजी के चरणों पर इत्र लगाएं और इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 5 माला जप करें-

ऊँ ह्लीं ऐं क्लीं श्री:
इसके बाद किसी ब्राह्मण और कुंवारी कन्या को भोजन करवाकर उसे दक्षिणा, वस्त्र, आदि भेंट स्वरूप प्रदान करें। इसके बाद लक्ष्मीजी की वह मूर्ति या तस्वीर अपने पूजा स्थान या ऑफिस में स्थापित कर दें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

उपाय-2
गुरुवार और पूर्णिमा के योग में लक्ष्मी पूजा करें। देवी लक्ष्मी के सामने हल्दी की साबूत गठान रखें। इस पर कुंकुम से तिलक लगाने के बाद इसे अपने घर की तिजोरी में रख लें। इससे घर में पैसों की कमी नहीं होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज