
The Mysterious Beliefs of Hinduism: धार्मिक मान्यताओं में कुछ देवी-देवताओं और अदृश्य शक्तियों का संबंध रात्रि और तंत्र साधना से माना जाता है। यही वजह है कि पुराने समय में लोग रात के दौरान कुछ नाम लेने से बचते थे। हालांकि, धर्म ग्रंथों में ऐसा कोई स्पष्ट नियम नहीं मिलता कि किसी देवी-देवता का नाम रात में लेना पूरी तरह वर्जित है। तांत्रिक परंपराओं में कुछ विशेष शक्तियों का नाम रात में न लेने की बात कही गई है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ मान्यताओं के बारे में…
ये भी पढ़े-
Pukhraj Pahnne Ke Niyam: पुखराज के साथ भूलकर न पहनें ये 2 रत्न, बन सकता है डेडली कॉम्बिनेशन
भगवान काल भैरव वैसे तो शिव के अवतार हैं लेकिन रूप बहुत ही उग्र है। तांत्रिक परंपराओं में उनकी पूजा विशेष रूप से रात्रि में की जाती है। भैरव के अनेक रूप हैं, इनके से सबसे खतरनाक हैं श्मशान भैरव। उनकी साधना के कुछ विशेष नियम होते हैं इसलिए रात में इनका नाम लेने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna Rules: नीलम से जुड़ी ये 5 गलतियां कर सकती हैं बर्बाद! भूलकर न करें
हिंदू मान्यताओं के अनुसार रात को नागदेवता का नाम लेना भी अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने आस-पास रहने वाला नाग आकर्षित हो जाते हैं और हमारे या परिवार के साथ कुछ बुरा कर सकते हैं। इसलिए रात में नागदेवता का नाम नहीं लेना चाहिए।
धर्म ग्रंथों में यक्षों को भी देवता ही माना गया है। ये छिपे धन की रक्षा करते हैं लेकिन इनका स्वरूप बहुत विकराल होता है। इनकी पूजा भी तामसिक रूप से की जाती है। ये रात में अधिक सक्रिय होते हैं। हालांकि यक्ष पूरी तरह नकारात्मक नहीं होते लेकिन फिर भी रात में इनका नाम नहीं लेना चाहिए।
भारतीय लोककथाओं में वेताल को एक रहस्यमयी शक्ति के रूप में दिखाया गया है। लोक मान्यताओं में वेताल का संबंध श्मशान, अंधेरी रात और रहस्यमयी घटनाओं से जोड़ा जाता है। इसी कारण गांवों और पुराने समाजों में लोग रात के समय वेताल या ऐसी शक्तियों का नाम लेने से बचते थे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।