महाभारत युद्ध में कौरव और पांडवों के कितने योद्धा मारे गए थे, क्या हुआ उनके शवों का?

Published : Nov 15, 2019, 08:07 AM IST
महाभारत युद्ध में कौरव और पांडवों के कितने योद्धा मारे गए थे, क्या हुआ उनके शवों का?

सार

महाभारत की कथा जितनी अनोखी है उतनी ही विचित्र है। शास्त्रों में इस ग्रंथों को पांचवे वेद भी कहा गया है। इसके लेखक महर्षि वेदव्यास हैं। इस ग्रंथ में ऐसी अनेक बातें हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

उज्जैन. आज हम आपको महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद की कहानी बता रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि कौरव और पांडवों में जब युद्ध हुआ तो इसमें करोड़ों योद्धा मारे गए, लेकिन मरने के उन योद्धाओं का क्या हुआ, ये बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको यही बता रहे हैं…

ये हुआ युद्ध समाप्त होने के बाद
- जब पांडवों ने युद्ध जीत लिया तो सभी पांडव श्रीकृष्ण के साथ धृतराष्ट्र और गांधारी से मिलने पहुंचे। यहां धृतराष्ट्र ने भीम को मारने का प्रयास किया, लेकिन श्रीकृष्ण की सूझ-बुझ से उनकी जान बच गई।
- इसके बाद पांडव गांधारी से मिले, वह भी पांडवों पर क्रोधित थी, लेकिन थोड़ी देर में उनका गुस्सा भी शांत हो गया। इसके बाद महर्षि वेदव्यास के कहने पर युधिष्ठिर सभी को साथ लेकर कुरुक्षेत्र गए।
- यहां पहुंचकर धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर से युद्ध में मारे गए योद्धाओं की संख्या पूछा तो उन्होंने बताया कि- इस युद्ध में एक अरब, छाछठ करोड़, बीस हजार योद्धा मारे गए हैं। इसके अलावा चौबीस हजार एक सौ पैंसठ योद्धाओं की कोई जानकारी नहीं है।

युधिष्ठिर ने करवाया सभी का दाह संस्कार
युद्ध में मारे गए योद्धाओं के बारे में जानकर धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर को उन सभी का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। युधिष्ठिर ने कौरवों के पुरोहित सुधर्मा और अपने पुरोहित धौम्य को तथा संजय, विदुर, युयुत्यु आदि लोगों को युद्ध में मारे गए सभी योद्धाओं का शास्त्रोत अंतिम संस्कार करने की आज्ञा दी। इसके बाद सभी गंगा तट पर पहुंचे और मृतकों को जलांजलि दी।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम