झाड़ू से जुड़ी ये बातें ध्यान रखेंगे तो घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, ये हैं झाड़ू से जुड़ी मान्यताएं

Published : Dec 29, 2019, 09:07 AM IST
झाड़ू से जुड़ी ये बातें ध्यान रखेंगे तो घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, ये हैं झाड़ू से जुड़ी मान्यताएं

सार

झाड़ू सभी के घर में रहती है। वैसे तो ये सामान्य सी चीज है, लेकिन शास्त्रों में इसका काफी गहरा महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार झाड़ू धन की देवी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप है।

उज्जैन. झाड़ू गंदगी रूपी दरिद्रता को बाहर करती है। ज्योतिष, वास्तु और पुरानी मान्यताओं के अनुसार झाड़ू की वजह से हमारे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। घर के कचरे में कई प्रकार की नकारात्मक शक्तियां विद्यमान रहती हैं जो कि घर पर बुरा प्रभाव डालती है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार झाड़ू से जुड़ी खास बातें...

1. अगर आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो शनिवार को खरीदें। शनिवार को घर में नई झाड़ू का उपयोग करना बहुत शुभ माना जाता है।
2. झाड़ू को पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। टूटू-फूटी झाड़ू का उपयोग नहीं करना चाहिए।
3. घर में झाड़ू को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिस तरह धन को घर में छिपाकर रखा जाता है, ठीक उसी तरह झाड़ू को भी छिपाकर रखना चाहिए।
4. झाड़ू पर पैर लगने से महालक्ष्मी का अनादर होता है। इसीलिए जब भी झाड़ू पर पैर लगे तो महालक्ष्मी से क्षमा याचना अवश्य करें।
5. अगर आप किराए के घर में रहते हैं और नया घर किराए पर लेते हैं या नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो पुरानी झाड़ू को पुराने घर में छोड़कर न आएं। ऐसा होने पर लक्ष्मी पुराने घर में ही रह जाती हैं और नए घर में परेशानियां आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
6. झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए।
7. झाड़ू को हमेशा साफ रखें ,गिला न छोड़ें। ज्यादा पुरानी झाड़ू को घर में न रखें।
8. शनिवार को पुरानी झाड़ू बदल देना चाहिए। झाड़ू को कभी भी जलाना नहीं चाहिए।
9. घर के मुख्य दरवाजा के पीछे एक छोटी झाड़ू टांगकर रखनी चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
10. घर का कोई सदस्य बाहर जाए तो तुरंत झाड़ू लगाना अशुभ होता है। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को काम में असफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश