11 मार्च 2026 को रमजान का 21वां रोजा रखा जा रहा है। इस दिन दिल्ली सहित देश के कई शहरों में इफ्तार और अगले दिन 12 मार्च की सेहरी के समय अलग-अलग हैं। यहां दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, पटना, जयपुर, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रोजा इफ्तार और सेहरी की टाइमिंग दी गई है।
11 March 2026 Roza Iftar Timings: रमजान के महीने में 11 मार्च यानी बुधवार के दिन 21वां रोजा है। रमजान में सुबह सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक का समय रोजेदारों के लिए बेहद खास होता है। आइए जानते हैं दिल्ली में 11 मार्च को रोजा इफ्तार और 12 मार्च की सुबह सेहरी का समय।
Sehri & Iftar Timings: दिल्ली में रोजा इफ्तार-सेहरी का समय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 मार्च को दिल्ली में रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 27 मिनट पर है। वहीं, सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर होगी। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का फासला हो सकता है। कुछ जगहों पर सहरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो कुछ शहरों में इफ्तार थोड़ी देर से होता है। ऐसे में रोजेदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के आधिकारिक टाइमटेबल के अनुसार ही रोजा खोलें और सहरी करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।