घर में किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, कैसे पौधे लगाने से बचना चाहिए?

Published : Nov 15, 2019, 08:03 AM IST
घर में किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा, कैसे पौधे लगाने से बचना चाहिए?

सार

अधिकतर लोग घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। इस संबंध में मान्यता है कि तुलसी से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। तुलसी के अलावा कुछ और भी पेड़-पौधे घर में लगाएं जाते हैं।

उज्जैन. पेड़-पौधे न सिर्फ घरों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें शुभ भी माना जाता है। अगर इन्हें सही दिशा में और जगह पर न लगाया जाए तो ये अशुभ फल भी दे सकते हैं। यहां जानिए तुलसी और अन्य खास पेड़-पौधों से जुड़ी खास बातें...

1. तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा फायदे के बदले नुकसान पहुंचा सकता है। इस दिशा में लगी तुलसी से भाग्य नहीं दुर्भाग्य बढ़ सकता है।
2. बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, लेकिन मान्यता है कि इस पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होता है, इसलिए इसे हमेशा मंदिरों में ही लगाया जाना चाहिए।
3. ऊंचे पेड़-पौधों को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी जगह जहां इन्हें सूरज की भरपूर रोशनी मिले और ये पौधे घर में रहने वालों का रास्ता भी न रोकें।
4. छोटे साइज के पौधों को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। छोटे पौधे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने पर अशुभ फल मिल सकता है।
5. दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। दूधिया पेड़-पौधे यानी जिन पौधों से दूध निकलता है। इनके घर में होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश