प्रेग्नेंट महिला के कमरे में क्या रखें और कैसी चीजें रखने से बचना चाहिए, जानिए

Published : Dec 05, 2019, 09:01 AM ISTUpdated : Dec 05, 2019, 10:52 AM IST
प्रेग्नेंट महिला के कमरे में क्या रखें और कैसी चीजें रखने से बचना चाहिए, जानिए

सार

जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका खास ख्याल रखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यदि महिला को कोई परेशानी होती है तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है।

उज्जैन. ज्योतिषी पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, गर्भवती महिला के कमरे में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए और कुछ विशेष रूप से रखनी चाहिए। ये चीजें इस प्रकार हैं-

ये चीजें न रखें गर्भवती महिला के कमरे में
1 . प्रेग्नेंट महिला के कमरे में कोई भी हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
2. गर्भवती महिला के कमरे में कोई नुकीली चीज में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें नेगेटिविटी उत्पन्न करती हैं।
3. डरावनी किताबें या मन विचलित करने वाला साहित्य भी गर्भवती महिला के कमरे में नहीं रखना चाहिए।
4. नेगेटिविटी फैलाने वाले फोटो जैसे- डूबती नाव, युद्ध की तस्वीर या इस तरह के शोपीस भी प्रेग्नेंट महिला के कमरे में न रखें।

ये चीजें रख सकते हैं
1. गर्भवती महिला के कमरे में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए।
2.बच्चों की तस्वीर प्रेग्नेंट महिला के कमरे में लगाना अच्छा रहता है।
3. संभव हो तो प्रेग्नेंट महिला के कमरे में हल्के रंग के पेंट करवाना चाहिए। जिससे की मन शांत रहे।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम