
Sunrise Time Maharashtra 2026: महाराष्ट्र वालों! छठ पूजा पर अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि महाराष्ट्र के हर शहर में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय एक जैसा नहीं होगा। नागपुर में जहां शाम 5 बजकर 32 मिनट पर ही सूर्य देव अस्त हो जाएंगे, वहीं मुंबई में शाम 6 बजे तक सूर्य दिखाई देंगे। यानी दोनों शहरों के सूर्यास्त में करीब 28 मिनट का अंतर है। 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। इस वीडियो में बताएंगे मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, सोलापुर और अमरावती में सूर्यास्त और सूर्योदय का सही समय क्या रहेगा। इसलिए वीडियो को अंत तक देखिए और छठ व्रत करने वाले अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026: लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में कितने बजे दें सूर्यदेव को अर्घ्य? नोट करें उत्तर प्रदेश के 30 शहरों का समय
महाराष्ट्र वालों, छठ पूजा पर अर्घ्य देने से पहले अपना शहर और ये समय जरूर नोट कर लीजिए! क्योंकि महाराष्ट्र में कहीं शाम 5 बजकर 32 मिनट पर ही सूर्य देव अस्त हो जाएंगे, तो कहीं शाम 6 बजे तक आसमान में दिखाई देंगे। यानी नागपुर और मुंबई के सूर्यास्त के समय में करीब 28 मिनट का अंतर है! और सिर्फ शाम ही नहीं, सुबह सूर्योदय के समय में भी शहरों के हिसाब से अंतर देखने को मिलेगा। 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देना है और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। तो चलिए बताते हैं कि मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, सोलापुर और अमरावती में आखिर कितने बजे होगा सूर्यास्त और कितने बजे होगा सूर्योदय।
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya: किशनगंज में सबसे पहले तो भभुआ में सबसे बाद में डूबेंगे सूर्यदेव, नोट करें बिहार में सूर्यास्त का समय
- 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हुई।
- 14 नवंबर को खरना किया गया।
- 15 नवंबर, रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की उपासना करेंगे।
- इसके बाद 16 नवंबर, सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होगा।
- अब सबसे जरूरी जानकारी यानी 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय।
- सबसे पहले बात महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की। यहां सूर्यास्त शाम 6 बजे होगा।
- ठाणे में भी शाम 6 बजे सूर्य अस्त होगा।
- नवी मुंबई में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा।
- पुणे में शाम 5 बजकर 57 मिनट पर सूर्य अस्त होगा।
- नागपुर में सबसे पहले, शाम 5 बजकर 32 मिनट पर सूर्यास्त होगा।
- नासिक में शाम 5 बजकर 55 मिनट पर सूर्य अस्त होगा।
- कोल्हापुर में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 58 मिनट पर होगा।
- छत्रपति संभाजीनगर में शाम 5 बजकर 49 मिनट पर सूर्य अस्त होगा।
- सोलापुर में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 50 मिनट पर होगा।
- वहीं अमरावती में शाम 5 बजकर 38 मिनट पर सूर्य अस्त होगा।
यानी महाराष्ट्र के इन 10 प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य के लिए शाम 5 बजकर 32 मिनट से 6 बजे तक का समय महत्वपूर्ण रहेगा।
अब बात करते हैं 16 नवंबर की सुबह की। क्योंकि छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है।
- मुंबई में सोमवार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर सूर्योदय होगा।
- ठाणे में भी सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर सूर्य उदय होगा।
- नवी मुंबई में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर सूर्योदय होगा।
- पुणे में सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर सूर्य दर्शन देंगे।
- नागपुर में सबसे पहले सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्योदय होगा।
- नासिक में सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर सूर्य उदय होगा।
- कोल्हापुर में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर सूर्योदय होगा।
- छत्रपति संभाजीनगर में भी सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर सूर्य दर्शन देंगे।
- सोलापुर में सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर सूर्योदय होगा।
- वहीं अमरावती में सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर सूर्य उदय होगा।
यानी महाराष्ट्र के इन 10 शहरों में उषा अर्घ्य के लिए सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक का समय महत्वपूर्ण रहेगा।
अब एक दिलचस्प बात भी जान लीजिए। महाराष्ट्र के इन 10 प्रमुख शहरों में 15 नवंबर को सबसे पहले सूर्यास्त नागपुर में शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा। जबकि मुंबई और ठाणे में सबसे देर से शाम 6 बजे सूर्य अस्त होगा। वहीं 16 नवंबर की सुबह सबसे पहले सूर्योदय नागपुर में सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर होगा। जबकि मुंबई और ठाणे में सबसे देर से सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर सूर्य दर्शन देंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।