सूर्य के धनु राशि में जाते ही शुरु हो जाएगा मल मास, इस महीने में नहीं होंगे कोई भी शुभ कार्य

Published : Dec 12, 2019, 10:20 AM IST
सूर्य के धनु राशि में जाते ही शुरु हो जाएगा मल मास, इस महीने में नहीं होंगे कोई भी शुभ कार्य

सार

देवउठनी एकादशी से शुरू हुए वैवाहिक आयोजन 16 दिसंबर से रुक जाएंगे। इस दिन सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश कर जाएगा, जिससे मलमास शुरू हो जाएगा।

उज्जैन. 16 दिसंबर से विवाह और अन्य कई शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद 14 जनवरी को उत्तरायण होने और मकर राशि में सूर्य आ जाने से 23 जनवरी से विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

सूर्य करेगा धनु राशि में प्रवेश
ज्योतिषाचार्य पं प्रवीण द्विवेदी के अनुसार 16 दिसंबर को दोपहर 3.27 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसी दिन से मलमास यानी धनुर्मास आरंभ होगा। इसके बाद सूर्य 15 जनवरी 2020 की रात 2.7 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। मलमास में विष्णु साधना, जाप, दान का महत्व रहता है। वहीं नए साल में 22 जनवरी तक विवाह के मुहूर्त नहीं होने के कारण 23 जनवरी से वैवाहिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा।

यह रहेंगे शादी के मुहूर्त
जनवरी में 23, 25, 26, 27, 28, 29
फरवरी में 6, 7, 8, 12, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25
3 मार्च से होलिका अष्टक प्रारंभ होने से विवाह के मुहूर्त नहीं रहेंगे। होलिका अष्टक में भी मांगलिक कार्य किए जाना वर्जित है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम