मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है बुध, जानिए इन 2 राशियों के स्वभाव से जुड़ी खास बातें

Published : Dec 09, 2019, 05:23 PM IST
मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है बुध, जानिए इन 2 राशियों के स्वभाव से जुड़ी खास बातें

सार

ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं और 12 राशियां है इन सभी 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी हैं तीसरी और छठी राशि यानी मिथुन और कन्या का स्वामी बुध है बुध ग्रह बुद्धि से संबंधित है  

उज्जैन: ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं और 12 राशियां है। इन सभी 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी हैं। तीसरी और छठी राशि यानी मिथुन और कन्या का स्वामी बुध है। बुध ग्रह बुद्धि से संबंधित है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में होता है, वे बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि से जुड़े कामों में खास सफलता हासिल करते हैं। इन्हें बेवकूफ बनान आसान नहीं है। बुध ग्रह अपनी दोनों राशियों मिथुन और कन्या पर भी विशेष कृपा रखता है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इन दोनों राशि के लोगों की खास बातें...

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

- इस राशि के लोग में दूसरों को परखने की विशेष शक्ति होती है। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है। ये राशि चक्र की तीसरी राशि है। राशि का प्रतीक युवा दंपत्ति है।
- ये लोग जीवनसाथी के लिए हमेशा शक्ति बनते हैं। साथ ही, घरेलू कारणों चलते कई बार इनके वैवाहिक जीवन में तनाव भी बढ़ सकता है।
- नए-नए वाहनों और सुख के साधनों के प्रति आकर्षण होता है। ये लोग घरेलू साज-सज्जा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि के लोग अपनी बातों पर टिके रहते हैं।
- इस राशि के लोगों में ब्रह्माण्ड के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकता रहती है।
- हर काम में जिज्ञासा और खोजी दिमाग होने के कारण इस राशि के लोग सफलता हासिल करते हैं। ये लोग पत्रकार, लेखक, मीडियाकर्मी, भाषाओं की जानकारी, योजनाकार भी बन सकते हैं।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

- ये राशि चक्र की छठी राशि है। इस राशि का चिह्न हाथ में फूल लिए कन्या है। कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। भावुक भी होते हैं।
- इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है, लेकिन ये लोग दिमाग की अपेक्षा दिल से ज्यादा काम लेते हैं।
- इस राशि के लोग संकोची, शर्मीले और झिझकने वाले होते हैं। मकान, जमीन और सेवाओं वाले क्षेत्र में इस राशि के जातक कार्य करते हैं।
- इस राशि के लोगों में कोमलता ज्यादा होती है। साथ ही, इन्हें कलात्मक काम करना ज्यादा अच्छा लगता है।
- ये लोग अपनी योग्यता के बल पर उच्च पद पर पहुंचते हैं। विपरीत परिस्थितियां भी इन्हें रोक नहीं सकतीं और ये अपनी सूझबूझ, धैर्य, चातुर्य के कारण आगे बढ़ते रहते हैं।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम