Nag Panchami Date 2026: नाग पंचमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व हर साल सावन मास में मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है।
Nag Panchami Shubh Muhurat 2026: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में अनेक प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं, नाग पंचमी भी इनमें से एक है। नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। नाग पंचमी पर देश के प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार नाग पंचमी का पर्व अगस्त 2026 में मनाया जाएगा। आगे जानिए क्या है नाग पंचमी 2026 की सही डेट, मुहूर्त और महत्व…
24
कब है नाग पंचमी 2026?
पंचांग के अनुसार इस बार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त, रविवार की शाम 04 बजकर 52 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 17 अगस्त, सोमवार की शाम 05 बजे तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 17 अगस्त को होगा, इसलिए इसी दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। सावन सोमवार पर नागपंचमी होने से इसका महत्व और भी अधिक माना जाएगा।
नाग पंचमी के दिन वैसे तो दिन भर नागदेवता की पूजा की जा सकती है लेकिन इसके लिए सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 51 मिनिट से 08 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 37 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं- सुबह 09:19 से 10:55 तक दोपहर 12:05 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त) दोपहर 02:06 से 03:42 तक शाम 05:18 से 06:54 तक
नागपंचमी का धार्मिक के साथ-साथ दूसरा महत्व भी है। व्यवहारिक दृष्टिकोण से देखें तो नाग हमारे पारिस्थितिक तंत्र का एक प्रमुख अंग है। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों को मारकर सांप कहीं न कहीं मनुष्यों की मदद ही करता है। हमारे पूर्वज ये बात जानते थे इसिलए उन्होंने नाग पंचमी जैसे पर्व बनाया ताकि हम नागों के महत्व को समझें और उन्हें मारे नहीं। नाग पंचमी उत्सव के पीछे एक प्रमुख कारण यही है जो हम सभी को समझना चाहिए।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।