पांडवों के पास 7 और कौरवों के पास थी 11 अक्षौहिणी सेना, जानिए एक अक्षौहिणी सेना में कितने सैनिक होते हैं

महाभारत के अनुसार, कुरुक्षेत्र में हुए कौरव-पांडवों के युद्ध में कुल 18 अक्षौहिणी सेनाओं ने युद्ध किया था। इनमें से 11 अक्षौहिणी सेना कौरवों के पक्ष में थी, वहीं 7 ने पांडवों के पक्ष में युद्ध किया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2019 3:31 AM IST

उज्जैन. 1 अक्षौहिणी सेना में कितने रथ, हाथी, पैदल सैनिक व घोड़े होते हैं, इसके संबंध में महाभारत के पर्वसंग्रह पर्व के दूसरे अध्याय में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसकी जानकारी इस प्रकार है-

- एक रथ, एक हाथी, पांच पैदल सैनिक और तीन घोड़ों को मिलाकर एक पत्ति बनती है।
- पत्ति की तिगुनी संख्या को सेनामुख कहते हैं। तीन सेनामुख का एक गुल्म होता है।
- तीन गुल्म का एक गण, तीन गण की एक वाहिनी और तीन वाहिनियों को एक पृतना होती है।
- तीन पृतना की एक चमू, तीन चमू की एक अनीकिनी और 10 अनीकिनी की एक अक्षौहिणी होती है।
- इस प्रकार एक अक्षौहिणी सेना में इक्कीस हजार आठ सौ सत्तर रथ होते हैं।
- इस गणना के अनुसार, एक अक्षौहिणी सेना में हाथी की स्ंख्या भी इक्कीस हजार आठ सौ सत्तर होती है।
- एक अक्षौहिणी सेना में पैदल सैनिकों की संख्या एक लाख नौ हजार तीन सौ पचास होती है।
- एक अक्षौहिणी सेना में घोड़ों की संख्या पैंसठ हजार छ: सौ दस बताई गई है।
- इस प्रकार एक अक्षौहिणी सेना में 21870 रथ, इतने ही हाथी, 109350 सैनिक और 65610 घोड़े होते हैं।
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh