
Paranormal Activity: हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी कईं तरह की अजीब मान्यताएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता रात 3 बजे से जुड़ी है। ईसाई धर्म को मानने वाले इसे डेविल्स आवर यानी शैतान का समय कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस समय निगेटिव शक्तियां यानी भूत-प्रेत अपनी पूरी शक्ति के साथ होती है और किसी न किसी तरह के लोगों को परेशान करने की कोशिश करती है। इसी वजह से कुछ लोगों की नींद रोज राज को 3 बजे के आस-पास जरूर खुलती है। हालांकि इन दावों के पीछे कोई ठोस फैक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इन मान्यताओं को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता।
ये भी पढ़ें-
Myth vs Belief: क्या आत्माओं को देखकर रोने लगते हैं कुत्ते? सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे
रात को 3 बजे लगभग सभी लोग गहरी नींद में होते हैं और ये ब्रह्म मुहूर्त से ठीक पहले का समय होता है। यही वो समय होता है जब पेरानार्मल पावर्स सबसे ज्यादा सक्रिय होती है। तंत्र-मंत्र के लिए भी यही समय सबसे उपयुक्त माना गया है। इस समय लोग गहरी नींद में होते हैं और इसी वजह से इन्हें डिस्टर्ब करना आसान होता है। यही कारण है कि इस समय को डेविल्स आवर यानी शैतान का समय नाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
Hindu Belief: रात में भूलकर न लें इन देवताओं के नाम! कारण जान चौंक जाएंगे
अगर आपकी भी नींद रोज रात को 3 बजे के आस-पास खुलती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और किसी योग्य विद्वान से सलाह लेनी चाहिए। जो लोग राक्षस गण के होते हैं, उनके साथ ये समस्या सबसे ज्यादा होने की संभावना रहती है। हालांकि ये लोग इस तरह की बातों से डरते नहीं है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा के साथ राहु या केतु हो तो उनके साथ भी ये समस्या हो सकती है।
1. रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. किसी योग्य विद्वान से पूछकर चंद्रमा और राहु-केतु के उपाय करें।
3. अगर आपके राक्षस गण हैं तो ज्योतिषी से इसका उपाय मालूम करें।
4. रात को अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करने के बाद सोएं।
5. अपने तकिए के नीचे चाकू या अन्य कोई धारदार चीज रखकर सोएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।