Published : Apr 06, 2024, 01:50 PM ISTUpdated : Apr 06, 2024, 01:51 PM IST
Chaitra Navratri 2024 Date: नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। अधिकांश लोग सिर्फ 2 नवरात्रि के बारे में जानते हैं जो आमतौर पर अप्रैल और अक्टूबर महीने में मनाई जाती है। इनके अलावा 2 नवरात्रि और भी होती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहते हैं।
How many Navratri celebrated in a year: इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू हो रही है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 भी शुरू होगा। वैसे तो एक हिंदू वर्ष में कुल 4 बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है, लेकिन आम जन सिर्फ 2 नवरात्रि (चैत्र और शारदीय) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा 2 नवरात्रि गुप्त होती हैं। तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए इनका विशेष महत्व माना जाता है। आगे जानिए एक हिंदू वर्ष में नवरात्रि पर्व कब-कब मनाया जाता है…
25
सबसे पहले आती है वासंती नवरात्रि
हिंदू वर्ष का पहला महीना होता है चैत्र। इस महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंती नवरात्रि मनाई जाती है। इसे चैत्र और बड़ी नवरात्रि भी कहते हैं। आमतौर पर ये नवरात्रि मार्च या अप्रैल मास में मनाई जाती है। इस नवरात्रि में सात्विक रूप से देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है।
35
दूसरी नवरात्रि होती है गुप्त
हिंदू वर्ष का दूसरी नवरात्रि आषाढ़ मास में मनाई जाती है। इस नवरात्रि में गुप्त रूप से देवी की आराधना करने का विधान है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। ये नवरात्रि आमतौर पर जून-जुलाई में आती है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र से देवी की प्रसन्न किया जाता है। आमजन इस नवरात्रि के बारे में नहीं जानते।
45
तीसरी नवरात्रि होती है शारदीय
हिंदू वर्ष की तीसरी नवरात्रि को शारदीय कहते हैं। शरद ऋतु में होने से कारण इसे शारदीय कहा जाता है। इस नवरात्रि में गरबा नृत्य कर देवी को प्रसन्न किया जाता है और सात्विक रूप से देवी की पूजा की जाती है। ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय नवरात्रि है। आमतौर पर ये पर्व सितंबर-अक्टूबर महीने में मनाया जाता है।
55
चौथी नवरात्रि भी गुप्त
हिंदू नव वर्ष की अंतिम नवरात्रि माघ मास में मनाई जाती है। इसे भी गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस नवरात्रि में भी देवी की पूजा गुप्त रूप से करने का विधान है। इन 9 दिनों में देवी को मांस, मदिरा आदि चीजें चढ़ाकर प्रसन्न किया जाता है। तंत्र साधकों के लिए ये नवरात्रि बहुत खास होती है। ये नवरात्रि आमतौर पर जनवरी-फरवरी मास में आती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।