Jitiya Nahay Khay 2025 Date: कैसे करें नहाय खाए? जानें स्टेप बाई स्टेप नियम

Published : Sep 08, 2025, 05:50 PM IST
Jitiya Nahay Khay 2025

सार

Jitiya Nahay Khay 2025 Date: जितिया नहाय-खाय 13 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं और परिवार के साथ भोजन करती हैं। अगले दिन यानी 14 सितंबर को निर्जला व्रत रखा जाएगा। 

Jitiya Nahay Khay 2025 Date, Time, Vidhi, Kya Khaye: हर साल आश्विन मास में जितिया बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है और संतान को दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही, संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस साल जितिया व्रत 14 सितंबर को मनाया जाएगा। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन 15 सितंबर को प्रातः 03:06 बजे होगा।

जितिया नहाय खाय 2025 कब है?

आपको बता दें कि जितिया व्रत से एक दिन पहले 13 सितंबर को नहाय खाय पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं नदी में स्नान करती हैं और स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं। फिर परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन करते हैं। नहाय खाय के अगले दिन महिलाएं जितिया का निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं नहाय खाय कैसे मनाया जाता है और इस दिन क्या खाना चाहिए।

ये भी पढे़ं- Shardiya Navratri 2025: 29 या 30 सितंबर कब है महाअष्टमी? जानिए कन्या पूजन और हवन की तिथि

नहाय खाय में क्या खाना चाहिए (Jitiya Nahay Khay Me Kya Khaye)

  • अरवा चावल का भात
  • अरहर की दाल
  • पांच से सात प्रकार की सब्ज़ियां
  • पापड़
  • पकौड़ी
  • मरूआ के आटे की रोटी
  • झिंगनी
  • कच्चू
  • मछली (मिथिला में मछली खाने का रिवाज है)

जितिया नहाय-खाय विधि और नियम

नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करती हैं। जिनके लिए नदी में स्नान करना संभव नहीं होता, वे अपने घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करती हैं। स्नान के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। ध्यान रखें कि नहाय खाय के दिन बिना लहसुन-प्याज वाला भोजन करना चाहिए। इस दिन भूलकर भी मांसाहारी भोजन न करें।

ये भी पढे़ं- Ashwin Month 2025 Festival List: आश्विन मास शुरू, देखें प्रमुख व्रत और त्योहार कैलेंडर

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त