Ram Navmi 2024: श्रीराम के 10 अचूक मंत्र, इनमें से 1 का भी जाप करने से दूर हो जाएंगी परेशानियां

Published : Apr 14, 2024, 09:29 AM ISTUpdated : Apr 17, 2024, 08:05 AM IST
ram navmi 2024

सार

Ram Navmi 2024 Upay: इस बार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो कईं परेशानियों से बचा जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। 

Bhagwan Ram Ke 10 Mantra: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। इसे राम नवमी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पूरे भारत में इस दिन राम मंदिरों को सजाया जाता है और धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं, मंत्र जाप भी इन उपायों में से एक है। राम नवमी के मौके पर इन मंत्रों का जाप करने से आपका हर दुख दूर हो सकता है। आगे जानिए कौन-से हैं ये मंत्र और इनके जाप की विधि…

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र (Bagwan Ram Ke Mantra)
1. रां रामाय नम:
2. ॐ रामचंद्राय नम:
3. ॐ रामभद्राय नम:
4. ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
5. श्रीराम शरणं मम्।
6. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
7. ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
8. श्रीराम जय राम, जय-जय राम
9. ॐ दशरथाय विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्नो श्रीराम: प्रचोदयात्
10. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

इस विधि से करें मंत्रों का जाप (Mantra Jaap Ki Vidhi)
- 17 अप्रैल, बुधवार को राम नवमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और मंत्र जाप के लिए संकल्प लें। जितने मंत्र जाप आप करना चाहते हैं, उसी के अनुसार संकल्प लें।
- घर में किसी साफ स्थान पर श्रीराम की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। कुशा के आसान पर बैठकर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें। शुद्ध घी का दीपक भी जरूर जलाएं।
- इसके बाद ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप शुरू करें। संकल्प के अनुसार जाप करें। जाप के दौरान दीपक जलते रहना चाहिए। जाप के लिए तुलसी की माला उपयोगी है।
- भगवान श्रीराम के इन मंत्रों का जाप करते समय मन पर नियंत्रण रखें। राम नवमी के मौके पर इस तरह मंत्र जाप करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-


Ram Navmi 2024 Upay: ये 5 उपाय करेंगे आपकी हर परेशानी दूर, 17 अप्रैल को राम नवमी पर करें


Ram Mandir Ayodhya: अद्भुत...अकल्पनीय, राम नवमी पर कैसे होगा राम लला का सूर्य तिलक? देखें Video


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
Akhurath Chaturthi Vrat Katha: रावण ने क्यों किया अखुरथ चतुर्थी का व्रत? पढ़ें ये रोचक कथा