Nag Panchami 2025: कब है नाग पंचमी? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Published : Jul 18, 2025, 11:15 AM ISTUpdated : Jul 18, 2025, 02:34 PM IST
Nag Panchami 2025

सार

Nag Panchami Special: नाग पंचमी का पर्व इस बार 29 जुलाई के दिन पड़ रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कई दोष से मुक्ति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर विधि तक की सारी जानकारियां यहां।

Nag Panchami in Hindi: भगवान भोलेनाथ का पसंदीदा महीना सावन चल रहा है। इस महीने में नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई के दिन पड़ने वाला है। इस दिन सांपों की पूजा का काफी महत्व बताया गया है। ये त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग व्रत भी करते हैं। ताकि उन्हें कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकें और उनके सारे रूके हुए काम पूरे हो जाए। ऐसे में आइए जानते हैं नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी सामग्रियों से जुड़ी सारी जानकारियां यहां।

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त (Nag Panchami Ka Shubh Muhurat)

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता का पूजन करने से कालसर्प दोष के अलावा पितृ दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से राहू-केतु के प्रभाव से बचने में भी मदद मिलती है। अगर नाग पंचमी की तिथि की बात करें तो यह 28 जुलाई रात 11:24 मिनट से होने वाली है और इसका समापन 30 जुलाई सुबह 12:46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई के दिन नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 मिनट से 8:23 मिनट तक रहेगा।

क्या है नाग पंचमी की पूजा विधि-सामग्री (Nag Panchami ki Puja Vidhi)

- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ कपड़े धारण करें।

- घर के मेन गेट पर या फिर पूजा स्थान पर नाग देवता की तस्वीर या फिर मिट्टी से चित्र बनाएं।

- इसके बाद हल्दी, कुमकुम, चावल, जल, दूध, फूल और दूब के साथ नाग देवता की पूजा करें।

- ध्यान रखें कि दूध में आप मिश्री या फिर शहद मिलाकर ही नाग देवता को समर्पित करें।

- फिर नाग देवता से जुड़े मंत्रों का जाप करें। साथ ही भगवान शिव और उनके पूरे परिवार का स्मरण करें।

- कुछ लोग नाग पंचमी का व्रत (Nag Panchami Vrat) भी रखते हैं। इससे महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

- वहीं, इस दिन किसी भी सांप को नुकसान न पहुंचाएं। बल्कि उन्हें दूध जरूर पिलाएं।

 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त