Vasant Panchami 2023: सुख-समृद्धि और सफलता के लिए वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Vasant Panchami Rashi Anusar Upay:इस बार 26 जनवरी, गुरुवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अगर राशि अनुसार, कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है।

 

Manish Meharele | Published : Jan 25, 2023 9:02 AM IST

113
राशि अनुसार करें ये आसान उपाय

माघ मास के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाने की परंपरा है। इस बार ये पर्व 26 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। देवी सरस्वती को ज्ञान और संगीत की देवी कहा जाता है। (Vasant Panchami Rashi Anusar Upay) वंसत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर देवी सरस्वती के कुछ उपाय राशि अनुसार किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। आगे जानिए इन राशि अनुसार उपायों के बारे में…
 

213
मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को केसरिया भात यानी मीठे पीले रंग का चावल का भोग लगाएं। साथ ही गुलाब के फूलों की माला पहनाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।
 

313
वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले देवी सरस्वती को वसंत पंचमी पर चावल से बनी खीर का भोग लगाएं और संभव हो तो गरीबों  इसका दान भी करें। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
 

413
मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग पहले देवी सरस्वती की पूजा करें और बाद में देवी के चित्र के सामने बैठकर ही विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।
 

513
कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी, कलाकंद आदि का भोग देवी सरस्वती को लगाएं। साथ ही सफेद वस्त्र भी अर्पित करें। इससे इनका तनाव कम हो सकता है।
 

613
सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग देवी सरस्वती को केसर युक्त दूध का भोग लगाएं। साथ ही इस खास मौक पर गरीब बच्चों को पेन, किताबें, कॉपियां आदि दान करें। इससे इन पर माता सरस्वती की कृपा बनी रहेगी।
 

713
कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए। इसके बाद उन्हें उपहार देकर विदा करें। इससे इन्हें सुख की प्राप्ति होगी।
 

813
तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग देवी सरस्वती के मंदिर में सफेद ध्वज का दान करें और किसी ब्राह्मण को कन्या को सफेद वस्त्रों का भी दान करें। इससे इन्हें ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होंगे।
 

913
वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को लाल फूलों का हार चढ़ाएं और देवी के मंत्रों का जाप करें। इससे इनके जीवन में हर तरह का सुख बना रहेगा।
 

1013
धनु राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के लोग देवी सरस्वती को पीले फूलों का हार पहनाएं और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय से देवी सरस्वती की कृपा इन पर सदैव बनी रहेगी। 
 

1113
मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करें और मखाने की खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर भक्तों को बांट दें। इससे शनि ग्रह से इन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे।
 

1213
कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वाले वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को डार्क कलर की मिठाई जैसे चॉकलेट बर्फी या गुलाब जामुन का भोग लगाएं। देवी के मंत्रों का जाप भी करें। 
 

1313
मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि वाले देवी सरस्वती का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इस उपाय से धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos