
Ram Navami 2026 Date Shubh Muhurat: इस बार राम नवमी 2026 डेट को लेकर कंफ्यूजन है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रामनवमी 26 मार्च को मनाएं या 27 मार्च को। बता दें कि राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और अत्यंत पावन पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों में उत्साह है, लेकिन 2026 में राम नवमी की सही तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार यानी रामनवमी 2026 की तिथि 26 मार्च और 27 मार्च दोनों दिन पड़ रही है, ऐसे में आखिर किस दिन राम नवमी पूजा करना अधिक शुभ रहेगा, राम नवमी कब मनाई जा रही है, तो यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और रामनवमी पूजा विधि व नियम। वैसे बता दें कि इस साल रामनवमी कहीं आज यानी 26 मार्च को, तो कहीं कल उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को मनाई जा रही है।
इस साल नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि त्योहार किस दिन मनाएं? ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए 26 मार्च को पड़ने वाला मध्याह्न समय अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले लोगों के लिए 26 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ रहेगा। वहीं, उदयातिथि के आधार पर 27 मार्च को भी राम नवमी मनाई जा सकती है, जिसे खासतौर पर वैष्णव परंपरा के लोग मानते हैं।
राम नवमी पर पूजा का सबसे अहम समय मध्याह्न काल होता है। ऐसे में 26 मार्च की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो-
अगर आप घर पर राम नवमी की पूजा करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
व्रत रखने वालों के लिए खानपान के नियम जानना जरूरी है-
इस पवित्र दिन सिर्फ खानपान ही नहीं, व्यवहार भी शुद्ध होना चाहिए इसलिए गुस्सा और नकारात्मक सोच से दूर रहें। किसी से कटु वचन न बोलें। तला-भुना और भारी भोजन न करें। पूरे दिन भक्ति और शांति का माहौल बनाए रखें।
राम नवमी पर मंत्र जाप करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं-
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।