Sawan Somwar 2026 Date: भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है। जानें कब है सावन 2026 का दूसरा सोमवार?
Sawan Ka Dusra Somwar Kab Hai: महादेव की पूजा के लिये सावन का महीना बहुत शुभ माना गया है और इससे भी शुभ होते हैं इस महीने में आने वाले सोमवार। सावन मास के सोमवार का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आगे जानिए सावन 2026 का दूसरा सोमवार कब है और इस दिन जलाभिषेक का मुहूर्त क्या है…
24
कब है सावन 2026 का दूसरा सोमवार?
पंचांग के अनुसार, सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और इसका पहला सोमवार 3 अगस्त को था। अब सावन मास का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ रहा है। इसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर की गई शिव पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। सावन के दूसरे सोमवार बुधादित्य नाम का राजयोग भी रहेगा, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा।
वैसे तो सावन सोमवार को पूरे दिन ही शिवलिंग का जलाभिषेक किया जा सकता है लेकिन अगर ये काम शुभ मुहूर्त में किया जाए तो और भी शुभ रहता है। 10 अगस्त को जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- - सुबह 04:29 से 05:17 तक (ब्रह्म मुहूर्त) - सुबह 05:47 से 07:27 तक - सुबह 09:07 से 10:47 तक - दोपहर 12:06 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- सावन सोमवार के दिन सबसे पहले स्नान आदि करें और साफ कपड़े पहनें। - इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करें। - शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मन ही मन में ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। - इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर चढ़ाया जल किसी के पैरों में न आएं। - शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, चावल और फूल भी अर्पित करें। - इस प्रकार शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।