कड़ी सुरक्षा के बीच विराजेंगे गजराज, गोवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published : Aug 29, 2019, 04:06 PM IST
कड़ी सुरक्षा के बीच विराजेंगे गजराज, गोवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सार

गणेश चतुर्थी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गोवा पुलिस ने पूरी की तैयारी

पणजी. आने वाले गणेश महोत्सव को लेकर गोवा में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को डीआईजी परमादित्य ने दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी के त्योहार पर सुरक्षा के विशेष उपाय किये गए हैं।  

सुरक्षा के मद्देनजर की अहम बैठक
डीआईजी ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा को लेकर आज एक बैठक की गई। बैठक में नॉर्थ एसपी, साउथ एसपी और एटीएस को शामिल किया गया। गणेश महोत्सव के मौके पर साउथ और नॉर्थ गोवा क्षेत्र में विशेष निगरानी रहेगी। परमादित्य ने कहा कि हमने डीएसपी से सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की मांग की है। जो भक्तों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रख सकें। भीड़ को काबू में करने को लेकर भी बात की गई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि उन्हे कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो वो पुलिस को सूचित करें। 

10 दिन रहेगी गणेश महोत्सव की धूम
देश भर में भगवान गणेश के स्वागत के लिए भक्तगण बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की चतुर्थी से 10 दिनों तक मनाया जाता है यह त्योहार।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम