Lucknow Sehri Iftar Time 25 February 2026: लखनऊ में आज सहरी और इफ्तार का सही समय

Published : Feb 24, 2026, 05:36 PM ISTUpdated : Feb 25, 2026, 05:40 PM IST
Sehri Iftar Time Today in Lucknow

सार

Lucknow Sehri Iftar Time Today जानें आज यानी 25 फरवरी 2026 को लखनऊ में सहरी और इफ्तार का सही समय क्या है। रमजान 2026 रोजा टाइमिंग, सुन्नी-शिया सहरी-इफ्तार अपडेट समेत डिटेल पढ़ें।

Lucknow Sehri Iftar Time Today: रमजान 2026 के पवित्र महीने में लखनऊ समेत पूरे देश के मुसलमान इबादत और रोजे में व्यस्त हैं। इस महीने में रोजेदार सुबह सहरी से पहले भोजन कर रोजा शुरू करते हैं और शाम को मगरीब की अजान के साथ रोजा खोलते हैं। इसलिए हर दिन का Lucknow Sehri Iftar Time जानना जरूरी है, क्योंकि सूर्योदय और सूर्यास्त का समय शहर के अनुसार बदलता रहता है। अगर आप लखनऊ में रह रहे हैं और Ramadan 2026 Lucknow Timing खोज रहे हैं, तो यहां 25 फरवरी 2026 के सहरी और इफ्तार का पूरा अपडेट पढ़ें

Lucknow Sehri Iftar Time 25 February 2026: : लखनऊ में आज सहरी और इफ्तार का सही समय

बुधवार, 25 फरवरी 2026 के रोजे का समय लखनऊ में इस तरह रहेगा-

  • सुन्नी समुदाय सहरी का समय: सुबह 05:16 बजे
  • सुन्नी समुदाय इफ्तार का समय: शाम 6:06 बजे
  • शिया समुदाय सहरी का समय: सुबह 05:06 बजे
  • शिया समुदाय इफ्तार का समय: शाम 06:16 बजे

गुरुवार, 26 फरवरी 2026 के रोजा सहरी इफ्तार का समय लखनऊ में इस तरह रहेगा

26 Feb 2026 सहरी- 05:15 AM इफ्तार- 6:07 PM

जाफरिया: सेहरी टाइम: -10 मिनट और इफ्तार टाइम: + 10 मिनट

रोजेदारों को चाहिए कि वे सहरी का भोजन फज्र से पहले खत्म कर लें, ताकि रोजा सही समय पर शुरू हो सके।

सहरी और इफ्तार का धार्मिक महत्व क्या है?

रमजान केवल भूखे रहने का महीना नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम, सब्र और अल्लाह की इबादत का समय है। सहरी पूरे दिन की ऊर्जा और ताकत का स्रोत है तो इफ्तार पूरे दिन के सब्र और इबादत का इनाम माना जाता है। रोजा इंसान को अपने नफ्स पर काबू रखना सिखाता है और जरूरतमंदों की तकलीफ को महसूस करने का अवसर देता है। यह महीना दिलों को साफ करने, गुनाहों से तौबा करने और नेकियों को बढ़ाने का सुनहरा मौका होता है। रमजान में की गई हर इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। यही वजह है कि मुसलमान इस पाक महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और पूरी लगन के साथ अल्लाह की रहमतें पाने की कोशिश करते हैं।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sehri Iftar Time Today in Delhi: रमजान 2026, आज दिल्ली का सेहरी-इफ्तार टाइम,जानें पटना-मुंबई समेत देश के 15 शहरों में रोजे का समय
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार का समय क्या है? फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत 5 शहरों की टाइमिंग