Shani Jayanti 2026 से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

Published : May 09, 2026, 03:16 PM IST
Shani Jayanti Ke Upay

सार

Shani Jayanti Vastu Tips: इस बार 16 मई, शनिवार को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व से पहले घर से कुछ चीजें हटा दें तो बेहतर रहेगा नहीं तो आपके जीवन की परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं।

Shani Jayanti Ke Upay: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार ये पर्व शनिवार को पड़ रहा है जिससे इसका महत्व और भी अधिक हो गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कुछ बेकार या नकारात्मक वस्तुएं रखी हों तो ये शनि दोष को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में शनि जयंती से पहले इन चीजों को घर से हटा दें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है…

ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या वाले न चूकें ये मौका

जंग लगा लोहे का सामान

अगर आपके घर में लोहे की ऐसी चीजें हैं जिन पर जंग लग चुका है और वे किसी काम में भी नहीं आ रही तो ऐसी चीजों को शनि जयंती से पहले या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें। वरना ये चीजें आपके घर के वास्तु को खराब कर सकती हैं। शनिदेव भी ऐसे घर पर नाराज रहते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, 17 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम

बंद ताले और खराब घड़ी

बहुत से लोग अपने घरों में बंद पड़े ताले और खराब घड़ी रखते हैं जिनका कोई भी उपयोग नहीं होता है। ये चीजें घर में निगेटिविटी फैलाती हैं जिसका असर घर में रहने वाले लोगों पर हो सकता है। इसलिए इन चीजों को भी शनि जयंती से पहले घर से बाहर निकाल दें।

पुराने जूते-चप्पल

ज्योतिष शास्त्र में जूते-चप्पल को भी शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपके घर में पुराने जूते-चप्पल हैं जिनका कोई उपयोग नहीं है तो इन्हें भी घर से बाहर निकाल दें। साथ ही घर के स्टोर रूम की भी अच्छे से साफ-सफाई करें। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

सूखा हुआ शमी का पौधा

शमी का पौधा शनिदेव से संबंधित हैं। अगर ये आपके घर में है और सूख चुका है तो इसे भी किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें और इसके स्थान पर दूसरा पौधा लाकर घर में रखें। शमी के पौधे को रोज पानी देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

टूटे-फूटे व खराब बर्तन

घर में कुछ ऐसे बर्तन भी होते हैं जो टूट-फूट चुके होते हैं। इनका कोई उपयोग भी नहीं होता है। ऐसे बर्तनों को भी घर से हटा देना चाहिए। शनि जयंती से पहले ऐसा जरूर करें ताकि शनिदेव आप पर प्रसन्न हो सकें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bada Mangal 2026: दूसरा बड़ा मंगल कब है? नोट करें सही डेट, पूजा मुहूर्त और उपाय
Motivational Story: पागलखाने की ये कहानी हंसने पर कर देगी मजबूर, बदल देगी सोचने का नजरिया