Aaj Ka Panchang 12 दिसंबर 2025: हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी जयंती आज, चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन

Published : Dec 12, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 12 दिसंबर 2025

सार

12 December 2025 Ka Panchang: 12 दिसंबर, शुक्रवार को हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 3 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को प्रीति, आयुष्मान, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
12 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे मुसीबतों से

12 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल धनु राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Hanuman Ashtami 2025: हनुमान अष्टमी 12 दिसंबर को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 01 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

12 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 12 12:16 AM
चन्द्रास्त - Dec 12 12:44 PM

12 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (12 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:02 से 08:22 तक
सुबह 08:22 से 09:41 तक
दोपहर 11:59 से 12:41 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:20 से 01:39 तक
शाम 04:18 से 05:38 तक

12 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:59 PM – 4:18 PM
कुलिक - 8:22 AM – 9:41 AM
दुर्मुहूर्त - 09:09 AM – 09:52 AM, 12:41 PM – 01:24 PM
वर्ज्यम् - 11:41 AM – 01:25 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम