Aaj Ka Panchang 2 नवंबर 2025: तुलसी विवाह आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Nov 02, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_2-November-2025

सार

2 November 2025 Ka Panchang: 2 नवंबर, रविवार को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिससे विष योग बनेगा। जानें आज अभिजीत मुहूर्त का समय और दिशा शूल की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 नवंबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 07 बजकर 21 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम शिला का विवाह करवाया जाता है। रविवार को व्याघात, हर्षण, चर, सुस्थिर, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

2 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष योग बनेगा। इस दिन सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-कौन रहेगा अनलकी? जानें 12 राशियों का हाल

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 04 बजकर 20 मिनिट से 05 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Nov 02 3:26 PM
चन्द्रास्त - Nov 03 3:54 AM

2 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (2 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:59 से 09:23 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:57 से 04:21 तक
शुभ 08:57 से 10:34 तक

2 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:10 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:57 PM – 4:20 PM
दुर्मुहूर्त - 04:15 PM – 04:59 PM
वर्ज्यम् - 01:52 AM – 03:20 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश