Aaj Ka Panchang 20 जुलाई 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, किस दिशा में यात्रा करने से बचें? जानें अभिजीत मुहूर्त

Published : Jul 20, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_20-July-2025

सार

20 July 2025 Ka Panchang: 20 जुलाई, रविवार को सावन मास की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 जुलाई 2025 रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 12:13 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। रविवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गंड नाम का अशुभ योग और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से वृद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा धूम्र, सर्वार्थसिद्धि और प्रजापति नाम के अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

20 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 30 मिनिट से 07 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

20 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 20 1:05 AM
चन्द्रास्त - Jul 20 3:02 PM

20 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (20 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:35 से 09:14 तक
सुबह 09:14 से 10:54 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त )
दोपहर 02:12 से 03:51 तक

20 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड- 12:33 PM – 2:12 PM
कुलिक- 3:51 PM – 5:30 PM
दुर्मुहूर्त- 05:24 PM – 06:17 PM
वर्ज्यम्- 11:45 AM – 01:14 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम