Aaj Ka Panchang 21 जुलाई 2025: कामिका एकादशी आज, चंद्र-शुक्र बनाएंगे राजयोग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Jul 21, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_21-July-2025

सार

21 July 2025 Ka Panchang: 21 जुलाई, सोमवार को कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा। सावन सोमवार पर एकादशी का संयोग बहुत ही दुर्लभ होता है। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिससे इसका महत्व और अधिक रहेगा। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 जुलाई 2025 सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 09:39 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा। सावन सोमवार पर एकादशी का संयोग बहुत ही दुर्लभ है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि वृद्धि, ध्रुव, वर्धमान और आनंद नाम के शुभ योग बनेंगे। इतने सारे शुभ योग के चलते इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

21 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में शुक्र राशि के साथ रहेगा। चंद्रमा और शुक्र की युति होने से कलात्मक राजयोग बनेगा। इस दिन बुध कर्क राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 7 बजकर 36 मिनिट से शुरू होगा जो 9 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

21 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बावल और कौलव
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jul 21 1:56 AM
चन्द्रास्त - Jul 21 4:10 PM

21 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (21 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:15 से 10:54 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:12 से 03:51 तक
शाम 05:30 से 07:09 तक

21 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:54 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:51 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 01:42 PM – 03:11 PM और 02:19 AM – 03:48 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम