Aaj Ka Panchang 29 जुलाई 2025: शिव और लक्ष्मी योग में मनेगा नाग पंचमी पर्व, जानें शुभ मुहूर्त की डिटेल

Published : Jul 29, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 07:21 AM IST
Panchang_29-July-2025

सार

29 July 2025 Ka Panchang: 29 जुलाई, मंगलवार को पूरे देश में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में नागदेवता की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या राशि में चंद्र और मंगल साथ होने से लक्ष्मी नाम का राजयोग बनेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 जुलाई 2025 मंगलवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। लोग नागदेवता की पूजा करेंगे। प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मान्यता है कि नाग पंचमी पर नागदेवता की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। मंगलवार को शिव, सिद्ध, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

29 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्र और मंगल कन्या राशि में रहेंगे जिससे लक्ष्मी नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो गुड़ खाकर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

29 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jul 29 9:55 AM
चन्द्रास्त - Jul 29 10:08 PM

29 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (29 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:16 से 10:55 तक
सुबह 10:55 से 12:33 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:33 से 02:11 तक
दोपहर 03:49 से शाम 05:28 तक

29 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:16 AM – 10:55 AM
कुलिक - 12:33 PM – 2:11 PM
दुर्मुहूर्त - 08:37 AM – 09:29 AM, 11:28 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 04:42 AM – 06:28 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम