Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2025: आंवला नवमी आज, कब से कब तक रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त

Published : Oct 30, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2025

सार

30 October 2025 Ka Panchang: 30 अक्टूबर, गुरुवार को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योगों का संयोग बन रहा है। जानें आज किस दिशा में यात्रा न करें और ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। आंवला नवमी की की अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस पर्व में आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। गुरुवार को शूल, गण्ड, वृ्द्धि, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Geet Lyrics: भगवान विष्णु को जगाने के लिए कौन-सा गीत गाएं? यहां जानें लिरिक्स

30 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी, 30 या 31 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट से 02 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

30 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 30 1:38 PM
चन्द्रास्त - Oct 31 12:56 AM

30 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (30 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:34 तक
दोपहर 01:34 से 02:58 तक
शाम 05:46 से 07:22 तक

30 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:35 AM – 7:58 AM
कुलिक - 9:22 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:03 AM और 02:47 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् - 10:36 PM – 12:13 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम