31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है दीपावली 2024? जानें सही डेट, दूर करें कन्फ्यूजन

Published : Oct 01, 2024, 09:34 AM IST
diwali-2024-dates

सार

Dipawali 2024 Kab Hai: इस बार दीपावली को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन बन रहा है। कुछ पंचांगों में दिवाली की डेट 31 अक्टूबर बताई गई है तो कुछ में 1 नवंबर। इसका निर्णय लेने के लिए इंदौर में 150 से अधिक ज्योतिषी इकट्ठे हुए और दीपावली को लेकर सही डेट बताई। 

Dipawali 2024 Date: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन रहेगी। इस स्थिति में ये कन्फ्यूजन हो रहा है कि दीपावली कब मनाई जाएगी। कुछ पंचांगों में दीपावली की तारीख 31 अक्टूबर बताई गई है तो कुछ में 1 नवंबर। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इंदौर में ज्योतिष और विद्वत परिषद की एक बैठक रखी गई, जिसमें 150 से ज्यादा ज्योतिषियों ने भाग लिया। इस बैठक में 90 प्रतिशत ज्योतिषियों की दीपावली डेट को लेकर सहमति बनी। आगे जानें इस बार कब मनाएं दीपावली…

ज्योतिषियों ने तय की दीपावली की डेट
बैठक में शामिल अधिकांश ज्योतिषियों का मत है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, दोनों ही दिन प्रदोष काल में यानी शाम को अमावस्या तिथि रहेगी। ऐसी स्थिति में शास्त्र कहते हैं कि दूसरे दिन की तिथि लेनी चाहिए। इसलिए दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर, नहीं बल्कि 1 नवंबर को मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। इसके लिए विद्वानों ने अपने-अपने तर्क भी दिए।

इसलिए दीपावली 1 नवंबर को
- विद्वानों के अनुसार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन अमावस्या तिथि प्रदोष काल में है। ऐसी स्थित में शास्त्र दूसरे दिन की तिथि लेने को कहते हैं। इस हिसाब से दीपावली 1 नवंबर को मनाई जानी चाहिए।
- अमावस्या तिथि का देवता पितर हैं। 1 नवंबर को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि होने से पहले पितृ पूजन करें और शाम को लक्ष्मी पूजन। ये शास्त्रों के अनुकूल है।

धनतेरस और धन्वंतरि जयंती अलग-अलग
विद्ववानों के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में यानी शाम को की जाती है, ये स्थिति 29 अक्टूबर को बन रही है और इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह त्रयोदशी तिथि होने से इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी।

6 दिन का रहेगा दीपावली उत्सव, जानें किस दिन, कौन-सा पर्व?
-29 अक्टूबर, धनतेरस
- 30 अक्टूबर- धन्वंतरि जयंती
- 31 अक्टूबर- रूप चौदस
- 1 नवंबर- दीपावली
- 2 नवंबर- गोवर्धन पूजा
- 3 नवंबर- भाई दूज


ये भी पढ़ाएं-

Mata Bhajans lyrics: नवरात्रि में सुनें माता के 7 फेमस भजन, दिन रहेगा शुभ


नवरात्र 2024: 03 अक्टूबर को घट स्थापना के 6 मुहूर्त, पहला सुबह 06:15 से 07:22 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम