Aaj Ka Panchang 4 अगस्त 2025: सावन का अंतिम सोमवार आज, दिन भर रहेंगे 5 शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

Published : Aug 04, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_4-August-2025

सार

4 August 2025 Ka Panchang: 4 अगस्त, सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार रहेगा। इस दिन 5 शुभ योग बनेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 अगस्त 2025, सोमवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 42 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सावन का अंतिम सोमवार रहेगा, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। सोमवार को ब्रह्म, इंद्र, मानस, सर्वार्थसिद्धि और पद्म नाम के शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

4 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को सूर्य और बुध कर्क राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

4 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठ
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - Aug 04 3:13 PM
चन्द्रास्त - Aug 05 1:50 AM

4 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (4 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:02 से 07:40 तक
सुबह 09:17 से 10:55 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:10 से 03:48 तक
शाम 05:25 से 07:03 तक

4 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:10 PM – 3:48 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:51 PM, 03:35 PM – 04:27 PM
वर्ज्यम् - 03:18 PM – 05:03 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम