Aaj Ka Panchang 12 जून 2025: आषाढ़ मास आज से, चंद्रमा बदलेगा राशि, आज के पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Jun 12, 2025, 06:15 AM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 08:19 AM IST
Panchang_12 JUne 2025

सार

12 June 2025 Ka Panchang: 12 जून 2025 को आषाढ़ मास का पहला दिन रहेगा। इस दिन प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन खास रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 जून 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:35 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ शुरू होगा। 12 जून को शुभ, शुक्ल और प्रजापति नाम के शुभ योग और धूम्र नाम का अशुभ योग रहेगा। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

12 जून, गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा खाकर घर से निकलें, इससे आपकी यात्रा सफल हो सकती है और कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:07 से 3:47 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी यात्रा शुरू न करें।

12 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jun 12 8:25 PM
चन्द्रास्त - Jun 13 7:03 AM

12 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 10:46 से दोपहर 12:26 तक
- सुबह 11:59 से दोपहर 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त )
- दोपहर 12:26 से 02:07 तक
- दोपहर 02:07 से 03:47 तक

12 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

कुलिक - सुबह 09:05 से 10:46 तक
राहुकाल - दोपहर 02:07 से 3:47 तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 10:12 से 11:06 तक और दोपहर 03:34 से शाम 04:27 तक
वर्ज्यम् - रात 08:13 से 09:56 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम