Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर करें इन 5 चीजों का दान, हर संकट टल जाएगा

Published : Apr 19, 2025, 10:08 AM IST
Akshaya-Tritiya-2025-things-to-donate

सार

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ तिथि है। इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और संकट भी टल जाते हैं। 

Akshaya Tritiya 2025: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष और धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान देना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आने वाले संकट भी टल जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए अक्षय तृतीया पर कौन-सी 5 चीजों का दान करना चाहिए…

पानी से भरे कलश का दान करें

अक्षय तृतीया पर पानी से भरा कलश दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। ये दान किसी ब्राह्मण को करना चाहिए। पानी से भरा ये कलश मिट्‌टी या किसी धातु का हो सकता है। एक बात और ध्यान रखें कि पानी से भरे कलश के ऊपर कोई फल जैसे खरबूज या आम भी रख दें।

अनाज का दान करें

अक्षय तृतीया पर आप जौ, गेहूं, चने, चावल या अन्य किसी भी अनाज का दान जरूरतमंद को करें। या फिर आप इन चीजों का दान किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में भी कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और आने वाले संकट भी टल जाएंगे।

सत्तू का दान करें

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। सत्तू कई तरह के अनाजों को पीसकर बनाया जाता है। इसे कई तरह से खाया जाता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। चूंकि अक्षय तृतीया पर्व के समय भीषण गर्मी होती है, इसलिए इस समय सत्तू का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

छतरी-चप्पल का दान करें

गर्मी से बचने के लिए लोग छतरी का उपयोग भी करते हैं, इसलिए अक्षय तृतीया पर ब्राह्मणों को छतरी का दान करना चाहिए, साथ ही जिन लोगों के पास पैरों में पहनने के लिए चप्पल न हो, उन्हें इन चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए।

रसीले फलों का दान करें

अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को रसीले फल जैसे तरबूज, खरबूज और आम आदि का दान करना चाहिए क्योंकि ये फल शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में इन फलों का दान करने का विशेष महत्व है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम