Lucky Girls: इन तारीख पर जन्मीं लड़कियां होती हैं सौभाग्यशाली, पिता और पति के चमका देती हैं किस्मत

Published : Sep 14, 2025, 04:07 PM IST
ankshastra 2025 lucky birth dates

सार

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि का व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्य आनंद शर्मा के अनुसार, इन तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियां अपने पति और प्रेमी के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। 

Ankshastra 2025: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का विशेष महत्व होता है। यह व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावित करती है। इसके अलावा, अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से भी भविष्य का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको ज्योतिषी आनंद शर्मा द्वारा बताई गई उन तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें जन्मी लड़कियां अच्छी पत्नी और प्रेमिका होती हैं। आनंद शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 3, 21, 11, 20, 30, 5, 23, 4, 22, 15 या 24 तारीख को जन्मी लड़कियों को अच्छी पत्नी और प्रेमिका बताया है।

किस तारीख को जन्मी लड़कियां पति के लिए होती हैं भाग्यशाली

आनंद शर्मा कहते हैं कि इन तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने पति और प्रेमी के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके आपके जीवन में आते ही किस्मत बदल जाती है। इनके आते ही आपका जीवन खुशियों से भर जाता है। ये दिखने में बेहद खूबसूरत होती हैं और भाग्यशाली भी मानी जाती हैं। ये आपकी किस्मत को तुरंत चमका देती हैं। इन्हें लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अगर आपके जीवन में इन तिथियों को जन्मी कोई लड़की है, तो उसे हमेशा खुश रखें।

ये भी पढे़ं- Office Vastu Tips: इन 5 आसान बदलावों से रातों-रात बढ़ेगा बिजनेस, होगी धन की बारिश!

यह अंक भी भाग्यशाली है

अंक ज्योतिष के अनुसार, 2 तारीख को जन्मी लड़कियां विलासितापूर्ण जीवन जीती हैं। ये एक अच्छा जीवन जीने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। इसके अलावा, लड़कियां किसी भी समस्या का सामना बहुत आसानी से कर लेती हैं। ये अच्छी पत्नी भी होती हैं। जिनके जीवन में इस तिथि को जन्मी लड़कियां होती हैं, उनका जीवन सुखी रहता है। जिस घर में ये लड़कियां बहू बनकर जाती हैं, वहां लक्ष्मी का वास होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। ये दिखने में भी बहुत आकर्षक होती हैं। ये बहुत भावुक भी होती हैं।

ये भी पढे़ं- Pitru Paksha 2025: किस नक्षत्र में श्राद्ध करने से क्या फायदा होता है?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम