Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 7 काम, दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है आपके

Astro Tips: हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। उसके अनुसार, यदि कुछ काम सूर्यास्त के बाद किए जाएं तो इन्हें अपशकुन माना जाता है और कहते हैं, इससे बुरे परिणाम हमें भुगतने पड़ते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Mar 15, 2023 4:03 AM IST

उज्जैन. हम अक्सर हमारे बुजुर्गों से सुनते हैं कि इस समय ये काम नहीं करना चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसी कई मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। ऐसी ही कुछ मान्यताएं सूर्यास्त से भी जुड़ी हैं। (Astro Tips) उसके अनुसार, कुछ काम ऐसे हैं जो सूर्यास्त के बाद करना अशुभ या अपशकुन माना जाता है। कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद ऐसा करने से बुरा समय शुरू हो जाता है या फिर दुर्भाग्य पीछे लग जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

1. सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए। तुलसी भी इनमें शामिल है। अक्सर लोग ये गलती कर बैठते हैं कि सूर्यास्त के बाद तुलसी की पूजा करते हैं और स्पर्श भी कर लेते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद सभी पेड़-पौधे सुप्त हो जाते हैं, ऐसी स्थिति में इन्हें छूना ठीक नहीं माना जाता।

2. सूर्यास्त के बाद किसी को भी दही उधार या दान में नहीं देना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि दही शुक्र से संबंधित है, ये ग्रह हमें सुख-संपत्ति प्रदान करता है। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद दही किसी को देने से हमारी सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है।

3. सूर्यास्त के ठीक बाद सोना ठीक नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत पर इसका बुरा असर होता है और निकट भविष्य में धन हानि के योग भी बनते हैं।

4. सूर्यास्त के बाद घर मे झाड़ू-पोछा या साफ-सफाई भी नहीं करना चाहिए और अगर ऐसा करना जरूरी हो तो घर का कचरा किसी कोने में इकट्ठा करके रख देना चाहिए और सुबह उसे घर के बाहर फेंकना चाहिए। रात को झाड़ू लगाकर कचरा बाहर फेंकना अशुभ माना जाता है।

5. सूर्यास्त के बाद क्षौर कर्म भी नहीं करना चाहिए। क्षौर कर्म से अर्थ है बाल या दाड़ी कटवाना और नाखून कटवाना। मान्यता है कि इससे लाइफ में निगेटिविटी आने लगती है और निकट भविष्य में कई परेशानी हो सकती है।

6. कुछ धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद स्नान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर तो बुरा असर होता ही है, साथ ही ऐसे स्नान को राक्षस स्नान भी कहा गया है जो हमारे जीवन पर बुरा असर डालता है।

7. गरुड़ पुराण के अनुसार सूर्यास्त के बाद दही खाने से बचना चाहिए, नहीं तो इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।



ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023 Shubh Yog: दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी राम नवमी, कई दशकों में एक बार बनती है ग्रहों की ऐसी स्थिति


Ram Navami 2023 Puja Muhurat: राम नवमी 30 मार्च को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती


Dream Astrology: सपने में इन 5 पशु-पक्षियों का दिखना माना जाता है शुभ, जानें इन खास संकेतों के बारे में


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!