Bad Luck Sign: घर की घड़ी का बार-बार बंद या खराब होना, किस बात का संकेत?

Published : Nov 14, 2025, 02:03 PM IST

Bad Luck Sign: कईं बार देखने में आता है कि कुछ लोगों के घरों में घड़ी बार-बार बंद हो जाती है या खराब हो जाती है। इसके पीछे कईं कारण हो सकते हैं जैसे घर में निगेटिव एनर्जी का होना या किसी खास ग्रह का अशुभ होना।

PREV
14
क्या है घड़ी के बार-बार खराब होने का कारण?

Bad luck sign of a stopped clock: आज के समय में हर घर में घड़ी जरूर होती है चाहे वो दिवाली घड़ी या हो अलार्म घड़ी। ये घड़ी न सिर्फ हमें समय बताती है बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चांद लगा देती है। कईं बार देखने में आता है कि कुछ लोगों के घरों में चलती घड़ी बार-बार बंद होने लगती है या खराब भी हो जाती है। नई घड़ी लगाने पर भी ऐसा ही होता है तो इसके पीछे कईं कारण हो सकते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से घड़ी का बार-बार बंद होना या खराब होना अशुभ संकेत है। आगे जानिए इसके पीछे की वजह…

ये भी पढ़ें-
गुरूवार के अलावा और किस दिन नहीं धोना चाहिए कपड़े, क्या है वजह?

24
घर में निगेटिव एनर्जी का होना

अगर आपके घर में रखी घड़ी बार-बार बंद या खराब होने लगे तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा होना आम बात नहीं है। कईं बार घर में निगेटिविटी इतनी ज्यादा हो जाती है को पॉजिटिव चीजों पर भी उसका असर होने लगता है। चलती घड़ी के बार-बार बंद होने के पीछे ये भी एक कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए जरूरी वास्तु टिप्स करना चाहिए, जिससे निगेटिव एनर्जी का स्तर कम हो सके।


ये भी पढ़ें-
घर से बाहर निकलते वक्त छींक आना क्यों है अशुभ, जानिए किन चीजों का दिखना शुभ है

34
अशुभ केतु के कारण भी बंद हो जाती हैं घड़ी

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में केतु का प्रभाव बहुत ज्यादा होने लगे तो उसके घर में रखी इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे टीवी, फ्रीज, एसी आदि जल्दी-जल्दी खराब होने लगते हैं। दिवाल पर टंगी घड़ी भी एक इलेक्ट्रिक वस्तु है। इसलिए केतु के अशुभ प्रभाव के कारण ये भी बार-बार बंद या खराब होने लगती है। अगर आपकी लाइफ में ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए।

44
बंद घड़ी को न रखें घर में

अगर आपकी घड़ी चलते-चलते बंद हो गई है और काफी कोशिश के बाद भी ये ठीक नहीं हो रही तो आपको वो बंद घड़ी तुरंत घर से बाहर कर देनी चाहिए क्योंकि घर में बदं घड़ी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। बंद घड़ी घर में रखना वास्तु के अनुसार भी गलत माना गया है। बंद घड़ी घर में रखने से घर के लोगों पर इसका निगेटिव इफेक्ट हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories