29 मार्च को मीन राशि में बनेगा अशुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं आने वाले खतरे से

Published : Mar 28, 2025, 10:09 AM IST
Meen-rashi-ashubh-yog-29-march-upay

सार

Chaitra Amavasya 2025: 29 मार्च, शनिवार को चैत्र मास की अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिसके चलते मीन राशि में 6 ग्रहों की युति बन जाएगी। ये युति अशुभ फल देने वाली रहेगी। 

Chaitra Amavasya 2025: इस बार 29 मार्च, शनिवार का दिन ज्योतिष के नजरिए से बहुत ही खास रहेगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या रहेगी, जो हिंदू वर्ष का अंतिम दिन भी है। साथ ही इस दिन शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से षष्टग्रही योग बनेगा क्योंकि इस दिन मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु, चंद्र और शनि एक साथ रहेंगे। इतने सारे ग्रह एक ही राशि में होना अशुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए इस अशुभ योग से बचने के लिए कौन-से उपाय करें…

सूर्य के उपाय

सूर्य से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस दिन गेहूं, गुड़, तांबे का सिक्का या बर्तन, लाल वस्त्र, लाल चंदन आदि चीजों का दान करें और सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

चंद्रमा के उपाय

चंद्रमा को अपने अनुकूल करने के लिए चावल, दूध, सफेद वस्त्र, मोती, दही, चीनी, चांदी आदि चीजों का दान करें और ऊँ सोमाय नम: मंत्र का जाप करें।

मंगल के उपाय

मंगल बहुत ही उग्र ग्रह है। इससे शुभ फल पाने के लिए मसूर की दाल, गुड़, लाल वस्त्र, तांबे का बर्तन, मूंगा रत्न और अनार का दान करें साथ ही ऊँ भौमाय नम: का जाप करें।

बुध के उपाय

बुध से शुभ फल पाने के लिए हरी मूंग की दाल, हरा कपड़ा, इलाइची, पन्ना रत्न का दान करें और ऊँ बुधाय नम: मंत्र का जाप करें।

गुरु के उपाय

गुरु ग्रह को अपने अनुकूल करने के लिए चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, सोना या पीतल, केसर, केले का दान करें और ऊँ बृहस्पतये नम: का जाप करें।

शुक्र के उपाय

शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में भौतिक सुख मिलते हैं। इसे अपने अनुकूल करने के लिए सफेद वस्त्र, चावल, दूध और दूध से बनी चीजें, शक्कर, सुगंधित चीजें जैसे इत्र, चंदन, चांदी का दान करें और ऊँ शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।

शनि के उपाय

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए काले तिल, उड़द, लोहे का सामान, काले वस्त्र, जूते-चप्पल, तेल, नीलम रत्न का दान करें और ऊँ शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

राहु के उपाय

राहु की अशुभता से बचने के लिए काले तिल, सरसों का तेल, नारियल, राई, भोजन का दान करें और ऊँ राहवे नम: का जाप करें।

केतु के उपाय

केतु से शुभ फल पाने के लिए कंबल, कुत्ते को खाना, सफेद और काले तिल, गोमूत्र, मूंगा का दान करे और ऊँ केतवे नम: मंत्र का जाप करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम