नोट कीजिए नवरात्रि के 9 दिनों के खास भोग, जानें किस दिन देवी को क्या चढ़ाएं?

Published : Mar 27, 2025, 11:28 AM IST
chaitra-navratri-2025-upay

सार

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हर दिन देवी के एक अलग रूप की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को रोज खास चीज का भोग लगाने की बात देवी पुराण में बताई गई है। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। 

Chaitra Navratri 2025 Bhog List: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है जो 6 अप्रैल तक रहेगी। ये 9 दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही विशेष माने गए हैं। नवरात्रि के दौरा रोज देवी के एक रूप की पूजा करने का विधान है। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्रि में देवी को रोज अलग-अलग चीजों का भोग लगाना चाहिए और बाद में इन भोगों को जरूरतमंद लोगों को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से देवी मां की कृपा हमारे ऊपर हमेशा बनी रहती है। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि में किस दिन देवी को कौन-सी चीज का भोग लगाएं…

नवरात्रि के पहले दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर देवी को गाय के दूध से बने घी का भोग लगाएं। बाद में ये घी किसी को दान कर दें। ऐसा करने से रोगों में आराम मिलता है।

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी को शक्कर का भोग लगाएं। शक्कर की मात्रा आप अपनी शक्ति के अनुसार रखें और बाद में इसे गरीबों को दान करें। इससे उम्र बढ़ती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी को किस चीज का भोग लगाएं?

नवरात्रि के तीसरे दिन यानी तृतीया तिथि पर देवी को गाय के दूध का भोग लगाएं। इसकी मात्रा भी ज्यादा होनी चाहिए जिससे आप इसे गरीबों को दान कर सकें। इस उपाय से दु:खों से मुक्ति मिलती है।

नवरात्रि के चौथे दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

नवरात्रि के चौथे दिन देवी को मालपूए का भोग लगाना चाहिए और इसका दान भी करें। इससे आपकी परेशानियां अपने आप ही समाप्त हो सकती हैं।

नवरात्रि के पांचवें दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं और बाद में इसे गरीबों को दान कर दें। इससे आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी।

नवरात्रि के छठे दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

नवरात्रि की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं और इसका दान भी करें। ऐसा करने से गरीब भी मालामाल हो जाता है।

नवरात्रि के सातवें दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

नवरात्रि के सातवें दिन यानी सप्तमी तिथि पर देवी मां को गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे दरिद्रता का नाश होता है।

नवरात्रि के आठवें दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि यानी आठवें दिन देवी को नारियल का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के नौवें दिन देवी को क्या भोग लगाएं?

नवरात्रि की नवमी तिथि यानी नौवें दिन विभिन्न प्रकार के अन्नों (गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा) का भोग लगाएं और गरीबों को दान करें। इससे हर तरह के सांसारिक सुख मिलते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 20 दिसंबर 2025: शुक्र बदलेगा राशि, शुरू होगा पौष मास का शुक्ल पक्ष, जानें डिटेल
Nataraj Idol Significance: महादेव का रूप है नटराज, इनके पैरों में दिखने वाला बौना राक्षस कौन है?