Chanakya Niti: बुरे वक्त में याद रखें ये 5 बातें, अच्छा समय आते देर नहीं लगेगी

Published : Jul 26, 2025, 03:59 PM IST
chankya niti

सार

Chanakya Niti: अगर किसी का बुरा समय चल रहा हो तो उसे आचार्य चाणक्य की 5 बातें हमेशा याद रखनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसका अच्छा समय आने में देर नहीं लगती।

Chanakya Niti Life Management: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। आचार्य चाणक्य को राजनीति, अर्थशास्त्र और कूटनीति का महान विद्वान कहा जाता है। उनकी बताई हुई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसी बातों के बारे में बताया है जो हर व्यक्ति को अपने बुरे समय में याद रखनी चाहिए। ऐसा करने से जल्दी ही उसका अच्छा समय आ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 बातें…

बुरे समय में भी मेहनत से पीछे न हटे

अगर आपका बुरा समय चल रहा है तो भी आप अपना लक्ष्य पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते चले जाए। आज नहीं तो कल इसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। मेहनत से ही आप अपने बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकते हैं। ध्यान रखें मेहनत हमेशा सकारात्मक काम के लिए हो।

खराब समय में भी ईमानदार रहें

बुरे समय में आप जो भी काम करें, उसमें ईमानदार रहें। हो सकता है कुछ लोग आपको बेईमानी करने के लिए प्रेरित करें लेकिन ध्यान रखें कि गलत तरीके से पाई गई सफलता अधिक समय के लिए नहीं होती। इसलिए सफलता में थोड़ा समय ज्यादा लगे लेकिन ईमानदार बन रहें।

बुरे वक्त को साथ देने वालों को न भूलें

जब बुरा समय चल रहा हो तो बहुत से लोग आपका साथ छोड़कर चले जाते हैं लेकिन ऐसी परिस्थिति में जो भी आपका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे, वही आपका सच्चा दोस्त है। ऐसे लोगों को कभी न भूलें और अच्छा समय आने पर आप उनकी मदद को हमेशा तैयार रहें।

अहसान जताने वालों से दूर रहें

कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए बुरे समय में आपका हाल-चाल जानने आते हैं और इतना अहसास जताते हैं जैसे वो आपके लिए सबकुछ करने को तैयार हैं। ऐसे लोगों से जितना दूर रहें उतना अच्छा क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ स्वार्थी होते हैं। समय आने पर ये छोटे से अहसान का बड़ा मुआवाजा चाहते हैं।

पैसों की अहमियत समझें

बुरे समय में ही आपको पैसों की सबसे ज्यादा अहमियत समझ में आती है। जब आपके पास लाखों होते हैं तो आपकी मदद के हर कोई तैयार रहता है और जब जेब खाली हो तो लोग आपको देखना भी पसंद नहीं करते। यानी आपसे ज्यादा अहमियत पैसों की है। जब आप ये बात समझ लेंगे, आपके अच्छे समय की शुरूआत हो जाएगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम