Chanakya Niti: पत्नी की ये 4 आदतें पति को बना देती हैं कंगाल

Published : Jul 18, 2025, 02:26 PM IST
chankya niti

सार

Chanakya Niti Life Management: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। चाणक्य के अनुसार पत्नी की कुछ बुरी आदतें पति को कंगाल बना देती हैं। ऐसा पति अमीर होकर भी जल्दी ही गरीब हो जाता है।

Chanakya Niti for wife: आचार्य चाणक्य भारत के उन महान विद्वानों में से थे, जिन्होंने इस देश की व्यवस्था को ही पलट कर रख दिया। अलग-अलग जनपदों में बंटे देश को उन्होंने न सिर्फ एक सूत्र में पिरोया बल्कि अखंड भारत के अपने सपने को भी साकार किया। उनकी बताई गई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में पत्नी की 4 ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताया है जिनके कारण अमीर व्यक्ति भी जल्दी ही गरीब हो जाता है। जानें पत्नी की इन गलत आदतों के बारे में…

जरूरत से ज्यादा फिजूल खर्ची

कुछ महिलाओं की आदत होती है फिजूल खर्ची की। यानी कईं बार बिना काम वाली चीजें भी ये महिलाएं खरीद लेती हैं। ये चीजें घर में किसी काम में नहीं आती और रखे-रखे खराब हो जाती हैं। इस तरह पैसों की बर्बादी हो जाती है और खरीदा गया सामान भी कबाड़ हो जाता है। महिलाओं की ये आदत अच्छे-खास अमीर आदमी को धीरे-धीरे कंगाल कर देती है।

ये भी पढ़ें-

Lunar Eclipse 2025: भारत में कब दिखेगा चंद्रग्रहण? नोट करें डेट और सूतक का समय


 

दिखावे पर पैसा खर्च करना

कुछ महिलाओं को दिखावा ज्यादा पसंद होता है। इसके लिए वे अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करती हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कर्ज ही क्यों न लेना पड़े। कर्ज लेकर किया गया दिखावा एक न एक दिन लोगों को भारी पड़ता है क्योंकि वे इसे चुका नहीं पाते। ऐसी स्थिति न सिर्फ समाज में मान-सम्मान में कमी आती है बल्कि अच्छा-खासा नुकसान भी होता है।

खान-पान का शौक भी खराब

कुछ महिलाओं को अच्छे खान-पान का शौक होता है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होते हुए भी बाजार की चीजों पर इनका मन ललचाता है। वहीं कुछ महिलाएं खुद को आधुनिक दिखाने के लिए शराब भी पीती हैं। इनकी ये आदतें किसी भी तरह से सही नहीं होती और पति के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।

बुरे समय के लिए बचत न करना

बुरे समय के लिए पैसों की बचत करना हर पत्नी के लिए जरूरी बताया गया है, लेकिन कुछ महिलाएं पैसों की बचत न करते हुए इन्हें दूसरों कामों में खर्च कर देती हैं। ऐसी स्थिति में जब बुरा समय आता है तो उनके पास इससे निपटने के लिए जरूरी पैसे नहीं होते। महिलाओं की ये आदत भी पति को गरीब बना देती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम