Chankya Niti: कौन-से 4 तरह के लोग समय से पहले हो जाते हैं बूढ़े? नहीं रहते किसी काम के

Published : Jun 14, 2025, 04:18 PM IST
chankya niti

सार

Chankya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो समय से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं यानी शारीरिक और मानसिक रूप से इनके काम करने की क्षमता लगभग खत्म हो जाती है। 

Chankya Niti Life Management: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक किताबें लिखी, उन्हें में से एक है नीति शास्त्र, जिसे चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी इस पुस्तक में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए हैं जो आज भी हमारे लिए बहुत काम के हैं। इन टिप्स को अपनी लाइफ में उतारकर हम अनेक परेशानियों से बच सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो समय से पहले ही बूढ़ हो जाते हैं जिसका अर्थ है कि ये मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम हो जाते हैं। आगे जानिए इन 4 तरह के लोगों के बारे में…

जो जरूरत से ज्यादा सोचते हैं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे किसी भी बात को लेकर बहुत सोच-विचार करते हैं। ऐसे लोगों को ओवर थिंकर कहा जाता है। छोटी से छोटी बात पर भी वे इतना विचार करते हैं कि उनका मानसिक शक्ति धीरे-धीरे कम होने लगती है। मानसिक शक्ति कम होने का असर शरीर पर भी होता है और ऐसे लोग समय से पहले से बूढ़े नजर आने लगते हैं और किसी काम के नहीं रहते।

जो बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं

आचार्य चाणक्य के कारण जो लोग बहुत लंबे समय तक यात्रा में रहते हैं और कम समय के लिए आराम करते हैं। उन लोगों की शारीरिक क्षमता धीरे-धीरे कम होती चली जाती है। बहुत ज्यादा थकावट इनके शरीर को कमजोर बना देती है। एक स्थिति ऐसी आती है कि वे उठने-बैठने के काबिल भी नहीं रहते और कम उम्र में ही बूढ़े हो जाते हैं।

जरूरत से ज्यादा मेहनत करने वाले

कुछ लोग ऐसे काम करते हैं जिसमें बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है। जवानी के जोश में ये लोग कुछ समय ये काम कर तो लेते हैं लेकिन एक समय बाद इन्हें अपनी गलती का अहसास होता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उस स्थिति में ये शारीरिक और मानसिक रूप से बूढ़े हो चुके होते हैं और किसी काम के नहीं रहते।

भविष्य की चिंता करने वाले

जो लोग वर्तमान को छोड़कर लगातार भविष्य की चिंता में लगे रहते हैं, ऐसे लोग भी समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। इनकी चिंता इन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से वृद्धावस्था की ओर ले जाती है और ये समझ भी नहीं पाते। इसलिए जरूरत से ज्यादा भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम