Aaj Ka Panchang 1 नवंबर 2025: देवउठनी एकादशी आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल के बारे में

Published : Nov 01, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 1 नवंबर 2025

सार

1 November 2025 Ka Panchang: 1 नवंबर, शनिवार को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु नींद से जाकते हैं। जानें आज अभिजीत मुहूर्त का समय और दिशा शूल की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 नवंबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 09 बजे 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे देवप्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। शनिवार को ध्रुव, व्याघात, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-कौन रहेगा अनलकी? जानें 12 राशियों का हाल

1 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाएंगे। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2025: शनि चलेगा सीधी चाल, 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा-खत्म होगा बुरा समय

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 23 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

1 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Nov 01 2:51 PM
चन्द्रास्त - Nov 02 2:53 AM

1 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (1 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

शुभ 07:59 से 09:23 तक
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:57 से शाम 04:21 तक
रात 08:57 से 10:34 तक

1 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:33 PM – 2:57 PM
कुलिक - 6:36 AM – 7:59 AM
दुर्मुहूर्त - 08:05 AM – 08:49 AM
वर्ज्यम् - 12:23 AM – 01:54 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम