Aaj Ka Panchang 18 अक्टूबर 2025: धनतेरस आज, नोट करें शॉपिंग और पूजा के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 18, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 18 अक्टूबर 2025

सार

18 October 2025 Ka Panchang: 18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जहां शुक्र के साथ उसकी युति बनेगी। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन से पंचदिवसीय दीपावली उत्सव की शुरूआत होगी और धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा शनि प्रदोष व्रत भी इस दिन किया जाएगा। शनिवार को ब्रह्म, इंद्र, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: धनतेरस से भाई दूज तक, नोट करें हर दिन के शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2025 शॉपिंग मुहूर्त

सुबह 07:53 से 09:19 तक
दोपहर 12:12 से 01: 38 तक
दोपहर 01:38 से 03:05 तक
दोपहर 03:05 से शाम 04:31 तक
शाम 05:57 से 07:31 तक
रात 09:05 से 10:38 तक
दोपहर 11:39 से 12:35 तक (अभिजीत मुहूर्त)
सुबह 08:43 से 11:02 तक (वृश्चिक लग्न)
दोपहर 02:49 से शाम 04:16 तक (कुंभ लग्न)
शाम 07:17 से रात 09:13 (वृषभ लग्न)

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2025: धनतेरस पर रावण के भाई की पूजा! 5 फैक्ट्स, जो जला देंगे दिमाग की बत्ती

धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और कुबेरदेव की पूजा का विधान है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनिट से रात 08 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा।

18 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र ग्रह स्थित है। शुक्र और चंद्रमा की युति होने से कलात्मक योग बनेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 20 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

18 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Oct 18 3:33 AM
चन्द्रास्त - Oct 18 4:10 PM

18 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (18 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:54 से 09:20 तक
दोपहर 11:49 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:37 तक
दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक

18 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:37 PM – 3:03 PM
कुलिक - 6:29 AM – 7:54 AM
दुर्मुहूर्त - 08:00 AM – 08:46 AM
वर्ज्यम् - 11:31 PM – 01:15 AM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम