Dreams Of Shri Ganesh: सपने में भगवान श्रीगणेश का दिखना शुभ होता है या अशुभ?

Published : Sep 24, 2023, 11:12 AM IST
ganesh utsav 2023

सार

Dreams Of Shri Ganesh: इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। हर कोई भगवान श्रीगणेश की भक्ति में लीन है। 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही ये उत्सव समाप्त हो जाएगा। 

उज्जैन. सपने हर आदमी देखता है। कईं बार सपनों में भगवान भी दिखाई देते हैं। (Dreams Of Shri Ganesh) अगर बार-बार सपनों में कोई एक ही भगवान दिखाई दे तो ये किसी बात का संकेत हो सकता है। किसी व्यक्ति को अगर सपने में बार-बार भगवान श्रीगणेश के दर्शन हो तो ये आने वाले भविष्य के बारे में शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत हो सकता है। गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2023) के मौके पर हम आपक बता रहे हैं कि जब सपने में गणेशजी दिखाई दें तो उसका क्या अर्थ हो सकता है…

प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें श्रीगणेश तो…
अगर किसी को सपने में भगवान श्रीगणेश प्रसन्न मुद्रा में आशीर्वाद देते हुए दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। निकट भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है और आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

श्रीगणेश की खंडित प्रतिमा दिखे तो…
अगर किसी को सपने में भगवान श्रीगणेश की खंडित यानी टूटी हुई प्रतिमा दिखाई दे तो इसे अशुभ संकेत मानना चाहिए। इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में आपके ऊपर कोई मुसीबत आ सकती है और इसके लिए आपको अभी से सतर्क हो जाना चाहिए।

नाचते हुए दिखाई दें श्रीगणेश तो…
सपने में यदि आपको भगवान श्रीगणेश नाचते हुए दिखाई दें तो समझना चाहिए आपके सभी संकट दूर होने वाले हैं और आपको संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। विद्यार्थियों को ऐसा सपना आए तो उन्हें निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिल सकती है।

गणेशजी की पीठ दिखाई दे तो…
किसी को सपने में यदि व्यक्ति को श्रीगणेश की पीठ दिखाई दे तो उसे धन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। या तो उसकी कोई मंहगी वस्तु चोरी हो सकती है या गुम हो सकती है। ऐसा सपना आए तो तुरंत गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

लड्डू खाते दिखाई दें श्रीगणेश तो…
सपने में किसी को भगवान श्रीगणेश लड्डू खाते हुए दिखाई दें तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। ऐसे लोगों को जल्दी ही पैतृक संपत्ति मिल सकती है या अन्य कहीं से अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें-

Navratri 2023 Start Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, कौन-सा शुभ योग रहेगा इस दिन, किस वाहन पर सवार होकर आएंगे देवी?


Ganapati Visarjan 2023: कब करें गणपति विसर्जन? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें