अनोखी परंपरा: यहां मूर्ति नहीं... कलश स्थापना और बंदूक से फायरिंग कर दी जाती है देवी दुर्गा को सलामी

Published : Sep 25, 2025, 04:51 PM IST
JAP 1 Durga Puja Ranchi

सार

दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर, रांची के जेएपी-1 में 1880 से चली आ रही एक अनोखी परंपरा आज भी कायम है। मूर्ति स्थापित करने के बजाय, कलश स्थापित करके देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान तोपों की सलामी दी जाती है।

Unique Durga Puja 2025 : शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही पूरा देश मां दुर्गा की आराधना में डूबा हुआ है। देश भर में भव्य और अलग-अलग थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण होता है। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची के दुर्गा पूजा आयोजन की पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान है। यहां डोरंडा स्थित जैप 1 में 1880 से अनूठी परंपरा से पूजा चली आ रही है। यहां जैप वन के जवान प्रतिमा की स्थापना नहीं करते बल्कि कलश स्थापना कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते है। कलश स्थापना के साथ ही पूजा आरंभ हो गई है। पूजा के दौरान फायरिंग कर मां को सलामी दी जाती है।

बंदूकों से फयरिंग कर मां दुर्गा को सलामी

नवरात्रि के 9 दिन जहां देशभर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। तो वही जैप 1 में कलश पूजा की जाती है। कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हुई है और अगले 9 दिनों तक सभी जवान और उनका परिवार पूरी उत्साह के साथ पूजा अर्चना करेंगे। वहीं इस पूजा में खास रूप से मां दुर्गा को फायरिंग कर सलामी दी जाती है।

1880 से चली आ रही परंपरा

जैप वन की सभी महिलाएं कलश स्थापना के साथ ही अखंड दीप प्रज्वलित करती है और नवमी तक यह दीप जलती रहती है। जैप 1 कमांडेंट राकेश रंजन ने बताया कि 1880 से चली आ रही परंपरा का आज निर्वहन हुआ है और पूरे विधि विधान के साथ 9 दिनों तक पूजा अर्चना होगी। इस परंपरा को बचाए रखने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को जैप वन की पूजा अर्चना के महत्व की जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें- Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर इन 5 चीजों से बढ़ाएं तरक्की और पॉजिटिव एनर्जी

बेहद अनोखी है मान्यता

जैप वन की महिलाओं का मानना है कि अगले 9 दिनों तक पूजा अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और उनके परिवार जो पुलिस सेवा में है उनकी रक्षा करती है। इन 9 दिनों तक जैप वन में उत्साह का माहौल रहता है और हर रोज चंडी पाठ का आयोजन होता है। वहीं, महानवमी के मौके पर जैप 1 के जवान नौ कन्याओं की पूजा करते हैं।

ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: विजयादशमी की जानिए सही डेट, इस दिन करें ये 5 उपाय, हर बाधा होगी दूर 

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम