Dussehra 2025 Vastu Tips: दशहरे पर करें ये 3 आसान उपाय, परिणाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Published : Sep 18, 2025, 07:17 PM IST
Dussehra 2025 Vastu Tips

सार

दशहरा 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे पर किए गए कुछ विशेष उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और धन-समृद्धि लाते हैं। दक्षिण दिशा में दीपक जलाने और शस्त्रों की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Dussehra 2025 Vastu Tips: 22 सितंबर 2025, दिन सोमवार से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। माना जाता है कि मां दुर्गा ने ने राक्षसों से 9 दिन तक युद्ध किया ताकि धरती पर हो रहे उनके अत्याचारों से मुक्ति मिल सके। 10वें दिन देवी मां ने असुर का संहार कर दिया। विजय दशमी को अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं है, बल्कि ये दिन धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का भी खास अवसर है। इस दौरान कुछ खास उपाय करने घर में लक्ष्मी का वास होगा और घर से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरे के दिन किए गए कुछ उपाय घर से दरिद्रता और नेगेटिव एनर्जी को दूर करते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाए, तो दशहरे के दिन ये 3 सरल वास्तु उपाय जरूर करें।

पानी में सेंधा नमक डाल पोछा लगाएं

जिनके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है या आर्थिक तंगी की समस्या है उन लोगों को दशहरे के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, दशहरे के दिन अपने घर में पोछा लगाने वाले पानी में सेंधा नमक डालें और उससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

इस दिशा में दीपक जलाएं

दशहरे के दिन को अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। 9 दिनों तक माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और 10वें दिन विजय दशमी जिसे दशहरा भी कहते हैं मनाया जाता है। ऐसे में दशहरे के दिन घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं। यह न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश भी कराता है।

शस्त्र पूजन करें

एक और खास उपाय दशहरे के दिन आप कर लेंगे तो आपके दुश्मनों की संख्या में कमी आएगी। ये तो आप जानते ही हैं कि आज के समय में लोग अपने दुख ले इतना ज्यादा दुखी नहीं हैं जितना वो दूसरे की खुशियों से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने दुश्मनों या नजर लगाने वालों के बुरे इरादों को मिटाने के लिए आप दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करें। अगर आपके घर में शस्त्र नहीं हैं तो आप बाजार से जाकर खरीद लें। आपने ऊपर बताए तीनों उपाय कर लिए तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा, बुरी नजर दूर होगी और दुश्मन व नजर लगाने वाले लोगों के इरादे भी कमजोर होंगे।

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम