Aaj Ka Panchang 8 नवंबर 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Nov 08, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 8 नवंबर 2025

सार

8 November 2025 Ka Panchang: 8 नवंबर, शनिवार को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। जानें इस दिन के मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 नवंबर 2025, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। महिलाएं इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ चंद्रदेव की भी पूजा करेंगी। साथ ही इस दिन सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन भी करेगा। इस दिन वज्र, मुद्गर, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Sankashti Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

8 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा।

ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: महिलाएं क्यों न बजाएं शंख, क्या है नुकसान? जानें वैज्ञानिक फैक्ट

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनिट से 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 08 8:21 PM
चन्द्रास्त - Nov 09 10:42 AM

8 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (8 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:02 से 09:25 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:55 से 04:18 तक

8 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:33 PM – 2:55 PM
कुलिक - 6:40 AM – 8:02 AM
दुर्मुहूर्त - 08:08 AM – 08:52 AM
वर्ज्यम् - 05:34 AM – 07:00 AM और 05:45 AM – 07:13 AM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश