Guru Pushya 2024: 24 अक्टूबर को बन रहा दुर्लभ संयोग, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Published : Oct 24, 2024, 08:32 AM IST
guru-pushya-2024-rashifal

सार

इस बार 24 अक्टूबर को कईं दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के प्रभाव से 4 राशि वालों को जमकर फायदा होगा। इन 4 राशि के लोगों को धन लाभ के साथ-साथ और भी कई फायदे होंगे। 

Guru Pushya 2024 Rashifal: पुष्य नक्षत्रों का राजा है। जब भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग होता है तो इसे गुरु पुष्य कहते हैं। ये एक दुर्लभ और बहुत ही शुभ योग है। इस बार 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। साथ ही इस दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के योग भी दिन रहेंगे। इतने सारे शुभ योग एक ही दिन होना बहुत दुर्लभ घटना है। इन शुभ योगों का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मेष वालों को होगा धन लाभ
24 अक्टूबर को बन रहे शुभ योगों का प्रभाव सबसे ज्यादा मेष राशि वालों को मिलेगा। इन्हें अचानक धन लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति में भी पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। यदि कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह भी पूरा हो सकता है।

सिंह वाले को मिलेगी खुशखबरी
इस राशि के लोगों को गुरु पुष्य के शुभ प्रभाव से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई टेंशन दूर होगी। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु वाले रहेंगे किस्मत वाले
इस राशि के लोगों के गुरु पुष्य के शुभ प्रभाव से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं जिससे फायदा होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। खेती-बाड़ी से अच्छा-खासा फायदा होगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी
इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी गुरु पुष्य के शुभ प्रभाव से खरीद सकते हैं। समस्याओं का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग इस समय बन सकते हैं। दुश्मन भी आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे, जिससे नुकसान की संभावना नहीं बनेगी। घर के लिए नया फर्नीचर भी खरीद सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

752 साल बाद गुरु पुष्य पर दुर्लभ संयोग, खरीदी होगी शुभ-इन्वेस्टमेंट देगा फायदा


29 या 30 अक्टूबर, कब मनाएं धनतेरस? जानें पूजा विधि-मंत्र और दिन भर के मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज